Raju Srivastava Net Worth 2022: काॅमेडी की दुनिया के बड़े नामों में एक राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव स्टैंड अप कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाते रहे हैं। कई टीवी और स्टेज शो में राजू श्रीवास्तव काम कर चुके हैं। एक कॉमेडियन, टीवी सेलिब्रिटी होने के साथ ही राजू श्रीवास्तव भाजपा के नेता भी हैं। कुछ समय पहले जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक बेहोश होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बयान आना शुरू हो गई थीं। अपने हुनर से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे राजू श्रीवास्तव अपने पीछे करोड़ों की गाड़ियां, घर और संपत्ति छोड़कर चले गए। चलिए जानते हैं कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव की कमाई, घर, गाड़ी और कुल संपत्ति के बारे में सबकुछ।
Raju Srivastava Net Worth: काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, अपने पीछे छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजू श्रीवास्तव का जीवन परिचय
25 दिसंबर 1963 को कानपुर के एक मध्यम वर्गीय परिवार में राजू श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश चंद्र श्रीवास्तव था, जो खुद एक कवि थे और बलाई काका के नाम से मशहूर थे। पिता से ही राजू को भी हुनर मिला। वह बचपन से ही अच्छी मिमिक्री किया करते थे।
राजू श्रीवास्तव का करियर
राजू श्रीवास्तव से बचपन में ही कॉमेडियन बनने का सपना देखना शुरू कर दिया। इस सपने को पूरा करने के लिए राजू श्रीवास्तव ने कई स्टेज शो, टीवी शो में काम किया।
राजू श्रीवास्तव का कार कलेक्शन
अमिताभ बच्चन की शानदार मिमिक्री कर राजू श्रीवास्तव ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव का कार कलेक्शन छोटा सा है। उनके पास एक इनोवा कार है।
राजू श्रीवास्तव की कमाई
राजू श्रीवास्तव की कमाई का मुख्य जरिया काॅमेडी है। उन्होंने स्टेज शो, टीवी शो के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। कई वर्ल्ड का काॅमेडी शो, अवार्ड होस्ट और विज्ञापनों के जरिए भी राजू सालाना मोटी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह लाखों रुपये काॅमेडी शो और फिल्मों में एक्टिंग से कमा चुके हैं। राजू श्रीवास्तव ने ऑडियो कैसेट और वीडियो सीडी की एक सीरीज भी लॉन्च की है।