सब्सक्राइब करें

Ratan Tata Images: रतन टाटा की चुनिंदा तस्वीरें, जो उनकी यादों को बनाए रखेंगी ताजा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Oct 2024 11:59 AM IST
सार

यहां रतन टाटा की कुछ खास तस्वीरें दी गई हैं, जो उनके युवा दिनों की यादों का ताजा कर सकती हैं।

विज्ञापन
Ratan Tata RIP Images Young To Old Ratan Tata Photos
रतन टाटा - फोटो : Amar Ujala

Ratan Tata RIP Images: देश के जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के आजीवन चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा का 86  साल की उम्र में निधन हो गया। शीर्ष उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा ने बुधवार करीब 11.30 बजे मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उद्योग जगत से लेकर राजनीति और फिल्मी गलियारे में भी शोक की लहर है। भारत के लिए रतन टाटा का जाना एक क्षति है। 



भारत के अरबपतियों में शामिल होने के बावजूद रतन टाटा लाइम लाइट से दूर बेहद सादगी से रहते थे। उनकी यह सादगी हर किसी के दिल को जीत लेती थी। उनका जीवन, सफलता और जरूरतमंदों की मदद के लिए उनका प्रयास, सब कुछ सराहनीय है और प्रेरणा योग्य है। इस लेख में रतन टाटा की कुछ खास तस्वीरें दी गई हैं, जो उनके युवा दिनों की यादों का ताजा कर सकती हैं।

Trending Videos
Ratan Tata RIP Images Young To Old Ratan Tata Photos
Ratan Tata - फोटो : Instagram/@RatanTata

रतन टाटा 30 से अधिक कंपनियों के मालिक थे। यह कंपनियां छह महाद्वीपों के 100 से ज्यादा देशों में फैली थीं। हालांकि उनकी पहचान सिर्फ उनके उद्योग से नहीं, बल्कि सादगी और ईमानदारी के बलबूते बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ratan Tata RIP Images Young To Old Ratan Tata Photos
Ratan Tata - फोटो : instagram/ratantata

रतन टाटा जमशेदजी टाटा के परपोते थे, जिन्होंने टाटा समूह की स्थापना की। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर पर हुआ। माता पिता के अलगाव के बाद रतन टाटा का पालन पोषण उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया। उन्होंने कभी शादी नहीं की। हालांकि उन्हें प्यार जरूर हुआ लेकिन उनका प्यार अधूरा ही रह गया।


Ratan Tata RIP Images Young To Old Ratan Tata Photos
Ratan Tata - फोटो : instagram/ratantata

रतन टाटा ने 1962 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से वास्तुकला में बीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद पारिवारिक कंपनी में शामिल हो गए। 1971 में रतन टाटा को समूह की एक फर्म ‘नेशनल रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी’ का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। एक दशक बाद वह टाटा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बने।

विज्ञापन
Ratan Tata RIP Images Young To Old Ratan Tata Photos
Ratan Tata - फोटो : Instagram/@RatanTata

1991 में अपने चाचा जेआरडी टाटा से टाटा समूह के चेयरमैन का पदभार संभाला। जेआरडी टाटा पांच दशक से भी अधिक समय से इस पद पर थे। उन्होंने दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो को मध्यम वर्ग तक पहुंचाने का अपना वादा पूरा किया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed