{"_id":"5cf61791bdec2207215a5a2d","slug":"anil-ambani-birthday-special-love-story-of-anil-ambani-and-tina-munim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीना को बहू बनाने के लिए तैयार नहीं था अंबानी खानदान, परिवार के दबाव में अनिल ने कर लिया था ब्रेकअप","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
टीना को बहू बनाने के लिए तैयार नहीं था अंबानी खानदान, परिवार के दबाव में अनिल ने कर लिया था ब्रेकअप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
tina munim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश और दुनिया के जाने-माने व्यवसायी अनिल अंबानी का 4 जून को जन्मदिन है। इस साल वह अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल अंबानी की कारोबारी जिंदगी से कई ज्यादा दिलचस्प उनकी लवस्टोरी है। अनिल ने 1991 में फिल्म अभिनेत्री टीना मुनीम से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी।
टीना मुनीम और अनिल अंबानी की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। अनिल को पहली नजर में प्यार हो जाना फिर टीना मुनीम को मनाना, घरवालों का मना करना और इन सारे उतार चढ़ाव के बाद दोनों का प्यार मुकम्मल हो गया। आइए अनिल के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लवस्टोरी के बारे में...
Trending Videos
2 of 7
anil ambani tina munim
अनिल ने एक शादी में जब टीना को पहली बार देखा था तभी वह उन पर अपना दिल हार बैठे थे। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल ने बताया था कि उन्होंने एक शादी में टीना को पहली बार देखा और वह उनके प्यार में पागल हो गए थे। टीना मुनीम ने पार्टी में ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी और वह वहां सबसे खूबसूरत लग रही थीं। इसके बाद दोनों की अमेरिका में एक बार नॉर्मल मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
anil ambani tina munim
अनिल टीना से मिलने के बहाने ढूंढते रहते थे और टीना मुनीम उन्हें नजरअंदाज कर रही थीं। आखिरकार दोनों की मुलाकात हुई और इस दौरान टीना मुनीम अनिल की सादगी देखकर उनसे काफी इम्प्रेस हुईं। अनिल तो पहले से ही टीना के प्यार में दीवाने थे और इस मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।
4 of 7
anil ambani tina munim
अनिल ने जब टीना मुनीम के बारे में अपने परिवार को बताया तो उनके घर पर सभी इस रिश्ते के खिलाफ थे। दरअसल उनके घर में कोई नहीं चाहता था कि उनके घर में कोई एक्ट्रेस बहू बनकर आए। इसके बाद अनिल ने घरवालों के दबाव में आकर टीना से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
5 of 7
anil ambani tina munim
टीना मुनीम बॉलीवुड की दुनिया को छोड़कर इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई करने लगीं। दोनों में लगभग चार साल तक बात नहीं हुईं। अनिल के घर में उनके लिए अच्छे-अच्छे रिश्ते आ रहे थे, जिसे वह लगातार मना कर रहे थे। एक इंटरव्यू में अनिल ने बताया था कि उनके लिए वो वक्त बहुत मुश्किल और दर्दभरा था। एक इत्तेफाक था कि दोनों फिर एक दूसरे के करीब आ गए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X