{"_id":"6a7e27b211e1e102c60d707b","slug":"children-displayed-a-spirit-of-patriotism-during-the-tiranga-yatra-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-159313-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तिरंगा यात्रा में बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तिरंगा यात्रा में बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल पीएम श्री कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती के बच्चे।-सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती, नगर पालिका मिर्जापुर के बच्चों और शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मधुरिमा तिवारी ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके रंग त्याग, शांति, साहस और समृद्धि का संदेश देते हैं, जबकि अशोक चक्र निरंतर प्रगति और कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्र प्रथम का संकल्प मजबूत करने की अपील की। यात्रा में शिक्षक जैनेंद्र सिंह, मंजुला सिंह, एआरपी, अभिभावक और विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।