फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thieves entered the house through the roof and stole cash worth 20,000 along with goods worth lakhs.

Mirzapur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर 20 हजार नकद समेत लाखों का सामान चोरी

Fri, 14 Aug 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the roof and stole cash worth 20,000 along with goods worth lakhs.
संतनगर थाना क्षेत्र के सहरसा गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत- सोशल मीडिया
संतनगर थाना क्षेत्र के सहरसा गांव में बुधवार की रात थाने से 200 मीटर दूर छत के रास्ते घर में घुसे चोर 20 हजार नकद समेत दो लाख रुपये मूल्य के गहने उठा ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी कियामत अली ने बताया कि रात में वे सोने चले गए। आधी रात चोर घर के पीछे फेंकी बांस की सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। आंगन में उतरकर कमरे की सिटकनी खोलकर अंदर रखा बक्सा व अटैची कुछ दूर सिवान में ले गए। उसमें रखे 20 हजार नकद व सोने का एक मंगलसूत्र, एक मांग टीका, एक क्लिप व कुछ चांदी के गहने चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जब नींद खुली तो कमरे की सिटकनी खुली थी। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। बक्सा व अटैची नहीं थी। घर के सदस्यों को बुलाया और अगल-बगल खोजबीन करने लगे तो घर से कुछ दूर पर अटैची व बक्से टूटे पड़े मिले। घटना की सूचना संतनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed