फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bulldozer roars in Vindhyachal; encroachment removed from corridor land.

Mirzapur News: विंध्याचल में गरजा बुलडोजर, कॉरिडोर की जमीन से हटाया अतिक्रमण

Fri, 14 Aug 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer roars in Vindhyachal; encroachment removed from corridor land.
विंध्याचल धाम के विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के नेतृत्व में बरतर तिराहे पर केशरवानी धर्मशाला के बाहर बुलडोजर चलाकर कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक कॉरिडोर निर्माण के लिए भूमि पहले ही शासन की ओर से खरीदी जा चुकी है। बरतर तिराहे पर भव्य प्रवेश द्वार प्रस्तावित है। जमीन खाली होने के बाद यहां विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने बताया कि विंध्याचल में विकास कार्यों के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पर्यटन विभाग की जमीन पर भी कुछ लोगों के कब्जे की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जाधारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए चार दिन की मोहलत दी गई है। निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाकर जमीन खाली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed