{"_id":"6a7e29f4161937952a0c5050","slug":"bku-tikait-and-samyukt-kisan-morcha-submitted-a-memorandum-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-159289-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भाकियू (टिकैत) और संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भाकियू (टिकैत) और संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें किसानों और श्रमिकों की 12 सूत्रीय मांगों पर अविलंब कदम उठाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में सभी फसलों पर लागत का डेढ़ गुना एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्ज माफी, श्रमिकों को 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन और मनरेगा में 200 दिन काम व 700 रुपये दैनिक मजदूरी देने आदि संबंधी मांग की गई।
इसके अलावा बिजली निजीकरण व बीज विधेयक वापस लेने, खाद-डीजल के दाम घटाने, हर खेत तक सिंचाई और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 10 हजार रुपये पेंशन देने की मांग उठाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, शेषनारायण सिंह, डब्बनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, लालगंज क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 16 सूत्रीय मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत कुमार को सौंपा।
जिला सचिव बृजराज सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की कर्ज माफी, आत्महत्या पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा और मनरेगा की बहाली आदि की मांग की गई।