{"_id":"6a7e29bb49e12dc618032ad2","slug":"spirit-of-patriotism-witnessed-during-the-tiranga-yatra-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-159329-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इसमें पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी, खिलाड़ी तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
यात्रा पुलिस लाइन से निकलकर रमईपट्टी, सिविल लाइन और कचहरी तिराहा होते हुए सिटी क्लब पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज, संविधान, राष्ट्र तथा क्रांतिकारियों और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
यात्रा में शामिल लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जताया। इस अवसर पर एएसपी सिटी नितेश सिंह, क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, निधि सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।