फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Venomous creature devastates family in 20 days; daughter dies first, followed by father.

Mirzapur News: 20 दिन में जहरीले जंतु ने उजाड़ दिया परिवार, पहले बेटी फिर पिता की मौत

Fri, 14 Aug 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Venomous creature devastates family in 20 days; daughter dies first, followed by father.
जिगना थाना क्षेत्र के चड़ेरु चौकठा गांव में जहरीले जंतु के काटने से मृत दिनेश। स्रोत- परिवार
थाना क्षेत्र के चड़ेरु चौकठा गांव में जहरीले जंतु के काटने से पुत्री की मौत के 15 दिन बाद पिता की भी मौत हो गई। पिता-पुत्री की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुत्री की मौत पुराने मकान में हुई थी, जिसके बाद परिवार के लोग करीब 100 मीटर दूर स्थित दूसरे मकान में रहने लगे थे। इसी मकान में जहरीले जंतु के काटने से पिता की भी जान चली गई।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिल कुमार सरोज ने बताया कि उनके बड़े भाई दिनेश उर्फ फागू (39) बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए बाहर गए थे। घर लौटने के बाद उन्होंने घबराहट होने की बात कही और बताया कि किसी जहरीले जंतु ने काट लिया है। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी धर्मा देवी अचेत हो गईं।
विज्ञापन

बताया गया कि 28 जुलाई को दिनेश की 14 वर्षीय पुत्री प्रिया सरोज की भी जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई थी। प्रिया को गांव स्थित पुराने मकान में जहरीले जंतु ने काटा था। इसके बाद परिवार के लोग पुराने मकान से करीब 100 मीटर दूर दूसरे मकान में रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश बाहर रहकर ट्रक चलाते थे और पुत्री की मौत के बाद घर आए थे। उन्होंने नए मकान में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था और एक-दो दिन में बाहर जाने वाले थे। दिनेश के दो पुत्र विवेक (17) और दीपांशु (10) हैं। करीब 20 दिन के अंतराल में जहरीले जंतु के काटने से पिता-पुत्री की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष जिगना संजय कुमार सिंह ने बताया कि जहरीले जंतु के काटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed