फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bail granted to four accused in share trading and fake call center case.

Varanasi News: शेयर ट्रेडिंग और फर्जी कॉल सेंटर मामले में चार आरोपियों को जमानत

Fri, 14 Aug 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to four accused in share trading and fake call center case.
वाराणसी। सत्र न्यायालय ने शेयर ट्रेडिंग और फर्जी कॉल सेंटर के जरिये ठगी के मामले में आरोपी सतीश कुमार मौर्य, विनय कुमार मौर्य, संदीप कुमार मौर्य और अंशु मौर्य की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। मामला 31 जुलाई 2026 को महमूगंज के शाही टावर में पुलिस के छापे के बाद सामने आया था। पुलिस के अनुसार, पहली मंजिल पर 21 युवतियां और 11 युवक ग्राहकों से कॉलिंग करते मिले थे। दो लोग लैपटॉप पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़े ग्राफ देख रहे थे। फर्म के दस्तावेज मांगने पर वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि फर्म ‘एनकेडी एंड एसोसिएट्स’ के नाम से संचालित है। पुलिस का आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर और सेबी के नाम का दुरुपयोग कर निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी की जाती थी। पुलिस ने 32 लोगों को गिरफ्तार कर 55 मोबाइल फोन, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटॉप और कूट्रचित दस्तावेज बरामद किए। मामले में मेहदीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article