{"_id":"6a7e27bad519f6b4a1018965","slug":"health-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156971-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लंपी से 10 गोवंश की मौत, 100 से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लंपी से 10 गोवंश की मौत, 100 से अधिक बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में लंपी की बीमारी की चपेट में आकर 10 गोवंश की मौत हो गई और 100 गोवंश बीमार हैं। इसके कारण पशु पालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पशु पालकों ने पशु चिकित्सकों पर गांव में आकर उपचार नहीं करने का आरोप लगाया और अधिकारियों से शिकायत कर शिविर लगाकर जांच करने की मांग की।
लंपी बीमारी अब पैर पसारने लगी है। फैजपुर निनाना गांव में पिछले 15 दिन में सौ से अधिक गोवंश चपेट में आ चुके हैं। यहां एक-एक घर में आठ से अधिक गोवंश लंपी से बीमार हैं। गांव में अभी तक 10 गोवंश की मौत हो चुकी है 100 गोवंश बीमार हैं। गौरव ने बताया कि उनकी एक साल की गाय थी और यह 30 से 35 लीटर दूध देती थी। वह एक लाख रुपये की खरीदकर लाए थे। लंपी बीमारी के कारण बृहस्पतिवार की सुबह गाय की मौत हो गई। गाय को निजी पशु चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन आराम नहीं लगने के कारण मौत हो गई।
मोनू ने बताया कि बछिया की एक सप्ताह पहले लंपी बीमारी से मौत हो गई और उसकी कीमत 40 हजार रुपये थे। वहीं पप्पू, नरेंद्र मास्टर, विकास, राजीव आदि के गोवंश की मौत हो गई। उनका आरोप है कि पशु चिकित्सकों को फोन करने के बाद भी वह गांव में नहीं आ रहे हैं। इससे उन्हें निजी पशु चिकित्सकों से उपचार करवाना पड़ रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। गांव में सौ से अधिक गोवंश बीमार हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
--
मच्छरों से बचाने के लिए मच्छरदानी का सहारा
पशु पालक शेखर बालियान, ओमवती व विशाल ने बताया कि लंपी बीमारी से गोवंश को बचाने के लिए मच्छरदानी लगाई जा रही है क्योंकि यह बीमारी मच्छरों व मक्खी के ऊपर बैठने से यह बीमारी अधिक फैलती है। गोवंश के आसपास सफाई का ध्यान दिया जा रहा है ताकि उनको लंपी बीमारी से बचाया जा सके।
--
किसी भी गोवंश को नहीं लगी वैक्सीन
फैजपुर निनाना गांव में लंपी बीमारी फैलने के कारण किसी भी गोवंश को वैक्सीन नहीं लगाई गई है, जिससे गोवंश लंपी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पशु चिकित्सक भी लोगों को सही जानकारी तक नहीं दे रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर गांव में शिविर लगाकर गोवंशों का उपचार करवाने की मांग की।
--
- लंपी बीमारी की चपेट में सौ से अधिक गोवंश आ गए हैं। फोन करने के बाद भी कोई पशु चिकित्सक गांव में नहीं आ रहे हैं। इससे पशु पालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
-रोहित धनकड़
- गांव में आठ से अधिक गोवंश की मौत हो चुकी है। लोगों ने अब गोवंश को मच्छरदानी में रखना शुरू कर दिया है ताकि मच्छर व मक्खी उनके ऊपर न बैठ सकें।
-गौरव
--
वर्जन
- फैजपुर निनाना गांव में तीन गोवंश की मौत की सूचना मिली है। इन गोवंश की लंपी बीमारी से ठीक होने के बाद हुई है। गांव में अभी भी 40 से अधिक गोवंश लंपी बीमारी की चपेट में हैं और गांव में पशु चिकित्सकों की टीम पहुंचकर उपचार कर रही है।
-डॉ. अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी