हर साल जून के दूसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। हमारी सारी खुशियों के लिए अपनी हर ख्वाहिश की कुर्बानी देने वाले पापा को इस दिन स्पेशल फील कराना तो बनता है। फादर्स डे में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में आप भी यह सोच रहे होंगे कि इस बार पापा को क्या गिफ्ट दें जो न सिर्फ उनके काम आएं बल्कि उनके लिए आपके प्यार को भी जाहिर कर दे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज के बारे में, जो आपकी ये टेंशन थोड़ी कम कर देंगे...
Father's Day 2019: इस खास मौके पर पापा को दें ये तोहफे, कभी नहीं भूल पाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिटनेस बैंड
आप अपने पापा की सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें फिटनेस बैंड गिफ्ट कर सकते हैं। यह उन्हें उनकी सेहत के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ फिट रहने में मदद करेगा। इस फादर्स डे आप अपने पापा को एक अच्छा फिटनेस बैंड गिफ्ट करके इस बात का एहसास करा सकते हैं कि आपके लिए वह बहुत खास हैं और आप उनकी सेहत का ख्याल रखते हैं।
स्ट्रेस फ्री स्पा ट्रीटमेंट
पापा पर दफ्तर से लेकर घर की सारी जिम्मेदारियां होती हैं, जिस वजह से कई बार वह स्ट्रेस में रहते हैं। तो क्यों न इस फादर्स डे पापा का थोड़ा तनाव कम किया जाए। इसके लिए आप उन्हें स्पा पैकेज गिफ्ट कर सकते हैं।
म्यूजिक सिस्टम
अगर आपके पापा गाने सुनना पसंद करते हैं तो आप उन्हें म्यूजिक सिस्टम तोहफे में दे सकते हैं। इससे वह खाली समय में गाने सुनकर टेंशन फ्री रहेंगे। इस म्यूजिक सिस्टम में आप उनकी पसंद के गाने स्टोर कर सकते हैं, जिन्हें सुनकर वो पुराने दिनों में खो जाएंगे।
दिनभर काम करने के बाद जब पापा घर आप तो उनकी सारी थकान दूर करने में मदद करेगा ये फुट मसाजर। फादर्स डे पर पिता जी के लिए इसे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता। ये न सिर्फ उनकी थकान दूर करेगा साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और दर्द को दूर करने में मदद करेगा।