{"_id":"6a84a8d11414a0afa609eac4","slug":"trailer-breaks-down-on-diversion-route-traffic-jam-ensues-commuters-inconvenienced-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-163119-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डायवर्जन मार्ग पर ट्रेलर खराब, लगा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डायवर्जन मार्ग पर ट्रेलर खराब, लगा जाम, राहगीर परेशान
Wed, 19 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला के बूढ़ापुर में निर्माणाधीन पुलिस के पास डायवर्जन मार्ग पर खराब हुआ ट्रेलर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करौंदीकला। इब्राहीमपुर-सूरापुर मार्ग पर बूढ़ापुर में निर्माणाधीन पुलिया के पास मंगलवार सुबह डायवर्जन मार्ग पर ट्रेलर खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह करीब छह बजे बीच रास्ते में ट्रेलर खड़ा होने से देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। डायवर्जन मार्ग पहले से ही संकरा होने के कारण वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिली। राहगीरों और यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। बूढ़ापुर में पुलिया निर्माण के चलते आवागमन के लिए बगल से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। मार्ग संकरा होने से एक समय में मुश्किल से एक चार पहिया वाहन ही निकल पाता है। ऐसे में ट्रेलर खराब होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
जाम में फंसे लोगों को मजबूरी में करीब 13 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर करौंदीकला पहुंचना पड़ा। चार पहिया वाहनों को प्रतापपुर से कटघर पूरे चौहान, पानबाबा होते हुए करौंदीकला की ओर भेजा गया। इसके बावजूद दिनभर वाहनों का दबाव बना रहा।
विजेथुआ महावीरन दर्शन के लिए निजी वाहन से जा रहे बिमल पांडेय ने बताया कि वह एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। रास्ता नहीं खुलने पर उन्हें दूसरे मार्ग से घूमकर जाना पड़ा। देर शाम 7:30 बजे पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रेलर को हटवाया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेलर खराब होने से जाम की स्थिति बनी। पुलिसकर्मी मौके पर वाहनों का आवागमन बहाल कराने में जुटे रहे, देर शाम ट्रेलर को हटवाकर रास्ता खाली करा दिया गया है।