{"_id":"6a84a6b85daf0ca45a03a558","slug":"information-on-drinking-water-projects-will-be-available-via-the-app-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163054-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पेयजल परियोजनाओं की जानकारी एप से मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पेयजल परियोजनाओं की जानकारी एप से मिलेगी
Wed, 19 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी जानकारी अब आसानी से मोबाइल पर उपलब्ध होगी। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से विकसित ‘जल सारथी’ एप के माध्यम से ग्रामीण अपने गांव की पेयजल परियोजना, पानी की टंकी, ट्यूबवेल, पाइपलाइन और जलापूर्ति की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। एप पर संबंधित अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर भी उपलब्ध रहेंगे।
जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 658 स्थानों पर पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाना है। इनमें से 135 परियोजनाओं का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू की जा चुकी है। शासन की ओर से योजनाओं को ग्रामीणों तक पारदर्शी और सुगम तरीके से पहुंचाने के लिए ‘जल सारथी’ एप को माध्यम बनाया गया है। एप के जरिये ग्रामीण पेयजल आपूर्ति में आने वाली समस्या की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे।