फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   For the past two days, two lakh people are suffering from lack of electricity and water.

Sultanpur News: दो दिन से दो लाख आबादी बेहाल बिजली के साथ पानी को भी तरसे

Wed, 19 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
For the past two days, two lakh people are suffering from lack of electricity and water.
 धम्मौर के देवलपुर में फॉल्ट ठीक करते कर्मी। स्रोत- विभाग
कुड़वार। एचटी लाइन में फॉल्ट से कुड़वार और सरकौड़ा उपकेंद्र से जुड़े दो लाख लोग दो दिन तक बिजली संकट से जूझते रहे। सोमवार सुबह 10 बजे बंद हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह पांच से 10 बजे तक केवल पांच घंटे के लिए बहाल हुई। इसके बाद दोबारा फॉल्ट आने से आपूर्ति फिर ठप हो गई। गर्मी में बिजली के साथ पानी का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


पंखे और कूलर बंद होने से लोग गर्मी तथा उमस में बेहाल रहे। सबमर्सिबल पंप नहीं चलने से घरों की टंकियां खाली हो गईं। गांवों में रोजमर्रा की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। घरों में लगे इन्वर्टर कुछ घंटे बाद जवाब दे गए। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोगों को जनरेटर और दुकानों का सहारा लेना पड़ा। कई परिवारों को पानी भरने के लिए दूर तक जाना पड़ा।
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। ग्रामीणों ने विभाग पर स्थायी व्यवस्था न करने का आरोप लगाया। उपखंड अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि एचटी लाइन में आए फॉल्ट की मरम्मत पूरी कर मंगलवार शाम छह बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर में खराबी से हुई दिक्कत : 220 केवी पयागीपुर पारेषण विद्युत उपकेंद्र का 63 एमवीए मुख्य पावर ट्रांसफार्मर रविवार को खराब हो गया था। इससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कूरेभार, धनपतगंज, फरीदीपुर, असरोगा, कुड़वार, सरकौड़ा, पकड़ी और धम्मौर उपकेंद्रों को रोस्टिंग से चलाया जा रहा था। इस कारण फीडरों पर लोड बढ़ गया और ओवरलोड के कारण भी कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed