फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Elderly farmer dies after being hit by a motorcycle

Sultanpur News: बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की मौत

Wed, 19 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer dies after being hit by a motorcycle
करौंदीकला सीएचसी के बाहर खड़े ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर-करौंदीकला मार्ग पर भोलागंज के पास मंगलवार शाम बेकाबू बाइक की चपेट में आने से जौनपुर जिले के सरपतहां के उसरौली निवासी किसान समर सेन उपाध्याय (65) की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक चला रहे प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा के बसोहर, मुजाही निवासी रोहित पाल (25) घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुई और बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। जौनपुर जिले के सरपतहा, उसरौली निवासी समर सेन मंगलवार शाम साइकिल से सूरापुर चौराहे से कुछ सामान लेकर घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोलागंज में पीछे से जा रही तेज रफ्तार बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे रोहित पाल भी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदीकला पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने समर सेन को मृत घोषित कर दिया।
करौंदीकला थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed