फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cages set up at three locations; leopard encircled by six cameras.

Bahraich News: तीन जगह लगे पिंजरे, छह कैमरों से तेंदुए की घेराबंदी

Wed, 19 Aug 2026 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cages set up at three locations; leopard encircled by six cameras.
गांव में कैमरा और पिंजरा लगाते वनकर्मी।
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता के बीच वन विभाग ने अब उसे पकड़ने के लिए तीन स्थानों पर पिंजरे और छह जगह कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं। राजापुर गिरंट से लेकर दौलतपुर के बंगला इलाके तक तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। हाल के दिनों में तेंदुए के हमलों में कई लोगों के घायल होने और पांच वर्षीय बालक की मौत के बाद ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश और दहशत को देखते हुए विभाग ने निगरानी अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन



मोतीपुर रेंज के जगतपुर गुलरिया, बिलासपुर, बरुहा समेत करीब आधा दर्जन गांवों में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीण भयभीत हैं। खेतों और आबादी के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की घटनाओं के बढ़ने के बाद ग्रामीण अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। शाम होते ही गांवों में सन्नाटा पसरने लगा है। अभिभावक बच्चों को भी अकेले घर से बाहर भेजने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां लगाए गए पिंजरे

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बिलासपुर, बरुहा और गुलरिया-जगतपुर में पिंजरे लगाए हैं। इन स्थानों पर वनकर्मियों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। तेंदुए के पिंजरे में आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं राजापुर गिरंट और दौलतपुर के बंगला क्षेत्र समेत छह स्थानों पर लगाए गए कैमरा ट्रैप से उसकी गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले खेतों में न जाने की अपील
कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मोतीपुर रेंज के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन चिन्हित स्थानों पर पिंजरे और छह स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। जल्द ही तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों से अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब जाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

गांव में कैमरा और पिंजरा लगाते वनकर्मी।

गांव में कैमरा और पिंजरा लगाते वनकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed