फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Motorcyclist dies after being hit by a car.

Bahraich News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 19 Aug 2026 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by a car.
हादसे में जान गंवाने वाला युवक व अस्पताल में जुटी भीड़।
कैसरगंज/देवलखा। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर देवलखा के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार चालक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना के ऐनी हतिंसी गांव निवासी मो. सैफी (25) मंगलवार शाम बाइक से नगर मुख्यालय की ओर जा रहे थे। देवलखा के पास तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में सैफी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन सैफी को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन कैसरगंज से आगे पहुंचने पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी कैसरगंज लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते रिश्तेदार सीएचसी पहुंच गए। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाला युवक व अस्पताल में जुटी भीड़।

हादसे में जान गंवाने वाला युवक व अस्पताल में जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed