{"_id":"6a84a9ed19843571d40f2ba7","slug":"saryu-49-cm-above-danger-mark-water-enters-14-villages-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155325-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लाल निशान से 49 सेमी ऊपर सरयू, 14 गांवों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लाल निशान से 49 सेमी ऊपर सरयू, 14 गांवों में घुसा पानी
विज्ञापन
महसी इलाके में बाढ़ के हालात।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सरयू नदी के उफान ने जिले में बाढ़ की स्थिति और गंभीर कर दी है। मंगलवार शाम एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचकर 106.56 मीटर पर स्थिर हो गया। एल्गिन ब्रिज पर 3.26 लाख क्यूसेक से अधिक पानी दर्ज होने के बाद महसी तहसील के चार और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। इसके साथ ही जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इनमें नदी के निचले इलाकों में बसे 14 गांव ऐसे हैं, जहां बाढ़ का पानी आबादी के भीतर तक पहुंच गया है, जबकि शेष गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं।
महसी तहसील बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है। इसके बाद मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतें प्रभावित हैं। महसी में नायब तहसीलदार सौरभ सिंह ने मंगलवार को प्रभावित गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों तक राहत सामग्री और दवाइयां पहुंचाईं। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मियों की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए बाढ़ शरणालय भी संचालित कर दिए गए हैं।
निचले इलाकों में संपर्क मार्गों पर पानी पहुंचने से आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि प्रशासन ने नावों की व्यवस्था कर रखी है और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नावों का संचालन किया जा रहा है। उधर मिहींपुरवा इलाके में एसडीएम मोनालिसा जोहरी भी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, बढ़ रहीं दुश्वारियां
महसी के लोधन नुरवा निवासी राम प्रताप ने बताया घर के आसपास पानी भर गया है, आने-जाने में परेशानी हो रही है, अब प्रशासन की नाव ही सहारा है। वहीं तुरंतीपुरवा गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया पानी बढ़ने से खेत और रास्ते डूब गए हैं, बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर लग रहा है। मिहींपुरवा के धर्मपुर रेतिया निवासी राजकुमार और जमुना प्रसाद ने कहा बाढ़ का पानी गांव को चारों तरफ से घेर चुका है, जरूरत का सामान लाने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, मल्लाहनपुरवा निवासी सुखदेव ने कहा पानी घर के अंदर पहुंच गया है, प्रशासन से राहत सामग्री और सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की उम्मीद है।
नानपारा में घटने लगा जलस्तर
उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह ने बताया कि सरयू का जलस्तर स्थिर होने के बाद शिवपुर इलाके में पानी घटने लगा है। फिलहाल कटान की स्थिति भी नहीं है। इसके बावजूद राजस्व टीमें लगातार गांवों का भ्रमण कर रही हैं और ग्रामीणों की समस्याओं के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
मंगलवार को जलस्तर की स्थिति
स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 135.05 मी. 135.49 मी. 1,42,466 क्यूसेक
गिरिजा बैराज 135.90 मी. 136.78 मी. 1,83,738 क्यूसेक
सरयू बैराज 129.50 मी. 133.50 मी. 250 क्यूसेक
तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया कुल पानी : 3,26,454 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.56 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर
घूर देवी महसी में जलस्तर 112.36 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर