फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Policeman dragged across the border into Nepal; scuffle ensues.

Bahraich News: पुलिसकर्मी को नेपाली सीमा में खींचा, हाथापाई

Wed, 19 Aug 2026 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Policeman dragged across the border into Nepal; scuffle ensues.
भारत-नेपाल बार्डर पर पुलिस व नेपाल से आए अराजकतत्तवों द्वारा हाथापाई के बाद जमा भीड़।
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार को नो मैंस लैंड के पास सवारी बैठाने और वाहन खड़ा करने को लेकर भारतीय पुलिसकर्मियों और नेपाली होटलों के लिए ग्राहक तलाशने वाले दलालों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मौके पर नेपाली दलालों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के दौरान दलाल एक भारतीय पुलिसकर्मी को नेपाल सीमा में खींच ले गए और उससे हाथापाई भी की।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी गोमती चौहान, मिराज खान और राजू पटवा के अनुसार, नो मैंस लैंड के पास वाहनों के खड़े होने और सवारी बैठाने को लेकर सुबह आठ बजे विवाद शुरू हुआ था। भारतीय पुलिसकर्मी ने वहां खड़े वाहनों और लोगों को हटने के लिए कहा। इसी बात पर नेपाली होटल के दलालों से उसकी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मौके पर दलालों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि भीड़ के बीच पुलिसकर्मी को भारतीय सीमा से खींचकर नेपाली सीमा में ले जाया गया। वहां उसके साथ हाथापाई भी की गई। इसके बाद भारतीय पुलिसकर्मी नेपाल में स्थित जमुनहा चौकी पहुंचे और वहां वार्ता हुई। एक घंटे बाद सिपाही भारतीय सीमा में लौटा। मामले में थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि नेपाली सवारियों को होटल ले जाने वाले दलालों की गतिविधियों पर रोक के लिए सुबह दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। भारतीय सीमा के पास से एक रिक्शा और एक मोटरसाइकिल कब्जे में ली गई, इसी दौरान झड़प हुई थी, इसके बाद सभी पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक राहुल सरोज के साथ थाने लौट आए हैं, निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन समस्या उत्पन्न करते हैं दलाल
स्थानीय लोगों के मुताबिक, नेपाली होटलों के लिए ग्राहक तलाशने वाले दलाल लंबे समय से सीमा क्षेत्र में सक्रिय हैं। आरोप है कि भारतीय सीमा में आने वाले नेपाली नागरिकों और अन्य यात्रियों को अपने-अपने होटलों में ले जाने के लिए दलालों में सवारी को लेकर खींचतान होती रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राहकों को होटल तक ले जाने के बाद उनसे मनमाने पैसे वसूले जाने और कई बार होटल में रोकने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed