Friendship Day 2023: दोस्ती का रिश्ता उन दो लोगों के बीच होता है, जो एक दूसरे को पसंद करते हैं। जब आपको एक शख्स की कोई बात, उनका बर्ताव अच्छा लगता है या आप दोनों में कोई समानता होती है तो दोस्ती शुरू हो जाती है। दोस्ती किसी से भी हो सकती है, इसमें उम्र, जाति, गरीब-अमीर या लड़का-लड़की का कोई दायरा नहीं होता है। हालांकि कई बार दो अलग जेंडर के लोगों के बीच की दोस्ती अधिक गहरी होने पर वह प्यार के पायदान पर पहुंच जाती है।
Friendship Day 2023: कहीं दोस्ती प्यार में तो नहीं बदल रही? इन संकेतों से करें पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त के लिए हो जलन महसूस
किसी एक शख्स के कई दोस्त हो सकते हैं, लेकिन जब आप अपने दोस्त के करीब किसी अन्य को देखकर आपको जलन महसूस होती है, तो समझ जाइए कि दोस्ती प्यार में बदल रहा है। जैसे अगर आपकी महिला मित्र से किसी अन्य लड़के की दोस्ती बढ़ जाए और आपको यह बात पसंद न आए तो हो सकता है कि आप उनके लिए दोस्ती से बढ़कर महसूस करने लगे हैं।
अकेले वक्त बिताने की चाह
अक्सर ही दोस्त अपने समूह के साथ मिलकर मस्ती करते हैं लेकिन जब ग्रुप के किसी खास दोस्त के साथ आप अकेले वक्त बिताना चाहें तो समझिए कि आपको उस दोस्त से प्यार होने लगा है। कई लोगों के भीड़ में भी आप अपने उस दोस्त के साथ रहना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि आपका दोस्त आपको नोटिस करे।
याद आना
जब आपका कोई एक खास मित्र आपके ख्यालों में आने लगे, आप खाली वक्त पर उनके बारे में ही सोचने लगे तो समझा जा सकता है कि उस दोस्त ने आपके दिल में अपने लिए खास जगह बना ली है। वहीं अगर आपका वह खास दोस्त किसी ग्रुप गैदरिंग में शामिल नहीं होता तो आपको उनकी कमी का अहसास होने लगता है और आपका मन भी अन्य के साथ नहीं लगता।
हर बार जिक्र
जिस दोस्त से आपको प्यार है, उनका जिक्र हर बात पर आप करने लगते हैं। अन्य दोस्तों के सामने उन्हीं की बात करते हैं। आपकी बातों और जीवन में उनकी अहमियत बढ़ने लगती है।