{"_id":"6a848bd07e56a9c8f105f508","slug":"farid-was-murdered-on-suspicion-of-having-an-immoral-relationship-with-a-woman-four-people-including-a-history-sheeter-were-named-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1277008-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला से अनैतिक संबंध के शक में की फरीद की हत्या, हिस्ट्रीशीटर सहित चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला से अनैतिक संबंध के शक में की फरीद की हत्या, हिस्ट्रीशीटर सहित चार नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़ा में 10 जुलाई को फंदे पर लटका मिला था शव, कब्र से निकालकर कराया था पोस्टमार्टम
पिता ने अपहरण कर करंट लगाकर मारने और शव लटकाने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव पचपेड़ा निवासी फरीद (24) की मौत के मामले में हत्या और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरीद के पिता साजिद ने एक महिला से अनैतिक संबंध के शक में हबीब, उसका बेटा हिस्ट्रीशीटर सद्दाम, यामीन, कासिम और कुछ अज्ञात आरोपियों पर करंट लगाकर हत्या करने और शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में अब नए सिरे से जांच कर रही है।साजिद ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि 10 जुलाई की रात कासिम, सद्दाम, हबीब, यामीन और अन्य लोगों ने फरीद को पीटा और करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। उस दौरान साजिद मुंबई काम के लिए गया था। उनके छोटे भाई की पत्नी अमरीन बानो ने फोन कर उन्हें वारदात की सूचना दी। अमरीन ने उन्हें बताया था किसी ने फरीद को आवाज देकर बुलाया था। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को उसके ताऊ के खाली मकान में पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
फरीद के पैर चारपाई पर टिके थे। इससे यह हत्या का मामला लग रहा था। सद्दाम, हबीब, यामीन और कासिम सहित कुछ अन्य लोगों ने शव को फंदे से उतारा। उन्होंने फरीद की पत्नी के मना करने के बावजूद उसे जबरन दफना दिया। बाद में मसूर, तरीकत और गुलाम अली ने परिवार को बताया। उन्होंने कहा कि सद्दाम, हबीब, यामीन और कासिम को 10 जुलाई की रात जंगल की ओर जाते देखा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शक था कि उनके परिवार की एक महिला से फरीद के संबंध हैं। इसी वजह से आरोपियों ने उसकी हत्या की है। जिलाधिकारी से शिकायत करने पर 20 दिन बाद फरीद का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी मिली गर्दन की हड्डी
साजिद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फरीद की गर्दन की हड्डी टूटी मिली। इससे यह स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई थी। आरोप है कि नामजद किए गए आरोपी सद्दाम पर भावनपुर और जनपद मुजफ्फरनगर में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी सद्दाम को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद भी गिरफ्तार किया था। पिता हबीब के उपर भी गोकशी आदि की प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अपहरण और हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सद्दाम भावनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --