Happy Durga Puja Wishes in Hindi: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। इस दौरान भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं। लोग एकत्र होकर मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा करते हैं। दुर्गा पूजा का उत्सव नवरात्रि के छठे दिन से शुरू होता है। दुर्गा पूजा षष्ठी तिथि से दशमी तिथि यानी विजयदशमी तक मनाया जाने वाला उत्सव है। इस बार दुर्गा पूजा 8 अक्तूबर से शुरू हो रही है, जिसका समापन 12/13 अक्तूबर को होगा।
Happy Durga Puja Wishes: "जय माता दी" के जयकारे के साथ करें दुर्गा पूजा की शुरुआत, भेजें भक्तिमय शुभ संदेश
आज नवरात्रि का छठा दिन यानी षष्ठी तिथि है। दुर्गा पूजा का शुभारंभ शुभ संदेशों के साथ करें और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व प्रियजनों को माता दुर्गा के भक्तिमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें।
मां का सजा है कितना निराला दरबार,
मां सुनती है सब भक्तों की पुकार।
पूरे कर दो हमारे सारे अरमान,
बहुत दूर से आए हैं हम मां तेरे द्वार।
शुभ दुर्गा पूजा
मां दुर्गा की आराधना में मन लगे,
हर घर में सुख-शांति बसे।
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं आप सबको,
जीवन में खुशियों की नदियां बहे।
शुभ दुर्गा पूजा
मां दुर्गा का पर्व है आया,
साथ में ढेरों खुशियां लाया।
दुर्गा पूजा की मंगलकामनाएं सबको
आपके जीवन में रहे खुशियों का साया।
शुभ दुर्गा पूजा
मां का आशीर्वाद सदा रहे साथ,
जीवन में हो खुशियों की बरसात।
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं आपको,
हर पल हो मंगल, हर दिन खास।
शुभ दुर्गा पूजा