{"_id":"69ce3cafaa7b3054d3055fa4","slug":"truck-parked-on-overbridge-suddenly-catches-fire-vehicle-and-rice-cargo-burn-in-mirzapur-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में अचानक लगी आग, धान समेत धू-धू कर जला वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में अचानक लगी आग, धान समेत धू-धू कर जला वाहन
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में वाराणसी-रीवा हाईवे स्थित तुलसी गांव के ओवरब्रिज पर एक खड़े ट्रक में अचानक आग लगी। इस दौरान ट्रक में लगा धान भी जल गया।
ट्रक में लगी आग को बुढ़ाते फायर कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी-रीवा हाईवे स्थित तुलसी गांव के ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
हैदराबाद से वाराणसी और गोरखपुर की ओर जा रहा ट्रक ओवरब्रिज पर खड़ा था। इसी दौरान ट्रक में अचानक आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने धुआं और आग की लपटें देख शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक ट्रक आग की लपटों में घिर चुका था। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक का बड़ा हिस्सा जल चुका था। ट्रक चालक व स्वामी प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय एजाज अहमद ने बताया कि ट्रक में धान लोड था। जिसे वाराणसी व गोरखपुर में उतारा जाना था। आग से ट्रक के टायर, बॉडी के साथ धान का कुछ हिस्सा भी जल गया।
इसे भी पढ़ें; Mau Accident: पेट दर्द का इलाज कराने दामाद के साथ गया था ससुर, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा पैर
प्रारंभिक जांच में बेयरिंग या वायरिंग घिसने से आग लगने की बात सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने धान को दूसरे वाहन में उतरवाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद क्रेन की मदद से जले ट्रक को हाईवे से हटाया गया। थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।