सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Litigants will get speedy justice: Chief Justice

वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय : मुख्य न्यायाधीश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Litigants will get speedy justice: Chief Justice
चुनार में वाह्य न्यायालय उद्घाटन अवसर पर उपस्थित उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायधीश, मिर्जापुर
विज्ञापन
- प्रयागराज उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश अरुण भंसाली ने किया वाह्य न्यायालय का वर्चुअली उद्घाटन
Trending Videos

फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। चुनार में नव निर्मित वाह्य न्यायालय का मंगलवार को उच्च न्यायालय प्रयागराज के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने वर्चुवली उद्घाटन किया। नव निर्मित दो मंजिला परिसर में दो कोर्ट भवन, कार्यालय, सभागार, नजारत, साक्ष्य रूम सहित न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के लिए आवास बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वादकारियों के साथ ही अधिवक्ता और न्यायिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
चुनार कोर्ट में बतौर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश विकास बुधवार उपस्थित रहे। वर्चुअली उद्घाटन के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने चुनार की ऐतिहासिकता का वर्णन करते हुए कहा कि चुनार में अब आधुनिक साज सज्जा से युक्त न्यायालय का संचालन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जुड़े अधिवक्ता, वादकारी के साथ ही न्यायिक कार्य में लगे कर्मियों को सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। यह न्यायालय 6.2 एकड़ भूमि में 16 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है जिसका निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से किया गया है।न्यायालय के उद्घाटन से स्थानीय अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र अन्य न्यायालय के स्थानांतरित होने की उम्मीद जतायी। उद्घाटन के दौरान जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र, सीजेएम - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पल्लवी सिंह, चुनार सिविल जज (जू.डि.) ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ मंजरी राव, एडवोकेट गोविंद प्रसाद त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, अजय यादव, अविनाश गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed