सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Didi Cafe Becomes Beacon of Self-Reliance for Rural Women Offering Wholesome Meals at Affordable Prices

UP: ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल बना दीदी कैफे, सस्ते में मिल रहा भरपेट भोजन; स्वाद भी

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 05 Apr 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: अडाणी फाउंडेशन की इस पहल ने न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है, बल्कि समाज में उनकी भूमिका को भी मजबूती दी है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रही हैं।

Didi Cafe Becomes Beacon of Self-Reliance for Rural Women Offering Wholesome Meals at Affordable Prices
अडाणी फाउंडेशन की सराहनीय पहल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मड़िहान तहसील के पास अडाणी फाउंडेशन की पहल पर शुरू हुआ “दीदी कैफे” अब सिर्फ भोजनालय नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम बन गया है। इस कैफे की शुरुआत “बेटी बचाओ” स्वयं सहायता समूह के सहयोग से की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार और स्थायी आय उपलब्ध कराना है।

Trending Videos


कैफे के संचालन की पूरी जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हाथ में है। इसमें कुल 10 महिलाएं और एक पुरुष शेफ कार्यरत हैं। समूह की अध्यक्ष रिंकू देवी, सचिव बिट्टन और कोषाध्यक्ष जय ललिता प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। इनके साथ सोनी, जोहरा बेगम, नजबुल, सायरुन, हसीना बेगम, सोना बेगम और पार्वती सदस्य के रूप में कैफे की व्यवस्था संभाल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीदी कैफे में ग्राहकों को स्थानीय स्वाद से भरपूर स्नैक्स, मिठाइयां, लंच और डिनर उपलब्ध कराया जाता है। खास बात यह है कि यहां भोजन की कीमतें आम लोगों की पहुंच में रखी गई हैं, जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से यहां आकर भोजन कर सकते हैं।

कैफे की लोकेशन भी इसकी सफलता में अहम भूमिका निभा रही है। यह मड़िहान तहसील कार्यालय के सामने उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग-5 पर स्थित है, जो मिर्जापुर को रॉबर्ट्सगंज से जोड़ता है। यहां अडानी थर्मल पावर प्लांट और उससे जुड़ी कंपनियों के कर्मचारी, तहसील व कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मड़िहान का स्टाफ, छात्र, मजदूर और आम नागरिक भोजन करने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed