{"_id":"69d01bae131d91b8c6081270","slug":"two-schoolgirls-fell-off-a-slope-while-cycling-to-school-one-hit-her-head-on-a-rock-and-died-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-151287-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: साइकिल से स्कूल जा रही दो छात्राएं ढलान से गिरीं, 1 का चट्टान से टकराया सिर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: साइकिल से स्कूल जा रही दो छात्राएं ढलान से गिरीं, 1 का चट्टान से टकराया सिर, मौत
विज्ञापन
वन इमिलिया करहिया मार्ग पर छात्रा की मौत के बाद लगा जाम। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
-गुड फ्राइडे के कारण बंद था विद्यालय, प्रबंधन ने प्रतियोगिता बताकर जल्दी बुलाया था
सक्तेशगढ़/अहरौरा। वन इमिलिया करहिया मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही साइकिल सवार नौवीं की छात्रा पिंकी (14) ढलान से उतरते समय अनियंत्रित होकर गिर गई। चट्टान से सिर टकराने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार पिंकी की साथी सुमन साहनी (14) भी घायल हो गई। इस हादसे से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की कार्रवाई की मांग के लिए सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर कार्रवाई की मांग के लिए ग्रामीण अड़े रहे। समझाने के आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
चुनार थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी पिंकी (14) अपनी सहेली सुमन साहनी (14) पुत्री दिनेश कुमार खंम्हवा जमती कंपोजिट विद्यालय से आठवीं में उत्तीर्ण होने के बाद नौवीं कक्षा में पारस शांति देवी स्कूल में दाखिला ली। शुक्रवार को दोनों छात्राएं विद्यालय जा रही थीं। गुड फ्राइडे की छुट्टी के बाद भी स्कूल खुला था। स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रबंधन का कहना है कि इस प्रतियोगिता प्रथम आने पर फीस माफ कर दिया जाएगा। स्कूल पहुंचने की जल्दी में दोनों तेज रफ्तार से साइकिल चलाकर ढलान से उतर रही थीं। साइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। चट्टान में सिर टकराने से पिंकी का सिर फट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी सहेली सुमन घायल हो गई। स्कूल प्रबंधन की ओर से दबाव बनाकर स्कूल बुलाए जाने के चलते हुए हादसे से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया। मान-मनौवल और पंचायतनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कोट
हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती को घटना की सूचना दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
अजय कुमार मिश्रा,थानाध्यक्ष
Trending Videos