{"_id":"69d01c74131d91b8c6081273","slug":"congress-demands-removal-of-ahraura-toll-plaza-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-151302-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कांग्रेस की अहरौरा के टोल प्लाजा को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कांग्रेस की अहरौरा के टोल प्लाजा को हटाने की मांग
विज्ञापन
शहरनामा की फोटो, मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते जिला
विज्ञापन
टोल टैक्स के विरोध में कांग्रेस का 7 से अनिश्चितकालीन धरना
- 20 किमी के क्षेत्र के लोगों को दिया जाए फ्री पास
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक में अहरौरा के टोल प्लाजा को हटाने की मांग की गई। साथ ही 20 किलोमीटर के क्षेत्र के लोगों को फ्री पास देने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सात अप्रैल से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि जनता के परिश्रम की कमाई को अहरौरा में फर्जी टोल टैक्स लगाकर सरकार के इशारे पर लूटा जा रहा है। कांग्रेसी धरना प्रदर्शन करेंगे। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार आई है। जनता को महंगाई की मार झेलना पड़ती है। किसानों का हाल बेहाल है। आम जनमानस बहुत परेशान है। नौजवान बेरोजगार हैं। संचालन जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने किया। प्रवक्ता छोटे खान ने कहा कि नगर की सड़कें बहुत खराब हैं। पूर्व चेयरमैन दीपचंद्र जैन, गुलाबचंद पांडेय, रमेश चंद प्रजापति पप्पू, कृष्णा गोपाल चौधरी, बसंत लाल, मनीष दुबे, संजय पांडेय आदि थे।
Trending Videos