सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Political parties and student leaders staged a four-hour sit-in protest against the beating.

Mirzapur News: पिटाई के विरोध में राजनीतिक दल और छात्र नेताओं ने चार घंटे तक दिया धरना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Political parties and student leaders staged a four-hour sit-in protest against the beating.
छात्र नेता की पिटाई के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते वि​​न्नि पार्टियों के लोग।स्रोत- 
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव की पिटाई मामले में बुधवार को सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, माले समेत छात्र संगठन के लोगों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए कलेक्ट्रेट पर चार घंटे तक धरना दिया। विभिन्न नेताओं ने धरने को संबोधित किया। डीएम और एसपी को संबोधित चार सूत्री मांग पर नगर मजिस्ट्रेट और सीओ लालगंज को ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त किया। पूरा कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा। शहर, देहात कोतवाली, चील्ह, मड़िहान, जिगना थाना के अलावा 112 पीआरवी के प्रभारी फोर्स के साथ डटे रहे।
Trending Videos

कुछ दिन पहले बेलतर के पास बिनानी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रंजीत यादव का कटरा कोतवाली से विवाद हो गया था। छात्रनेता का आरोप है कि उसे कोतवाली लेकर जाकर पीटा गया। पिटाई के विरोध में सर्वदलीय व छात्र संघ एकता मंच के बैनर तले नेताओं के साथ दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पर धरना शुरु किया। मामले की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी से कराने की मांग की। जांच होने तक कटरा कोतवाल को निलंबित करने की मांग की। वक्ताओं ने बताया कि छात्रनेता अंकित यादव का जो मेडिकल कराया गया। उसमें नो इंजरी की रिपोर्ट आई है। पुलिस और डॉक्टरों की मिली भगत से मेडिकल रिपोर्ट बनाया गया। मेडिकल बोर्ड का गठन कर निष्पक्ष मेडिकल मुआयना कराया जाए। बेलतर मामले का मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाए। शाम को चार बजे नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह और सीओ लालगंज अमर बहादुर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल, पूर्व विधायक भगौती चौधरी,अमिताभ पांडेय, आशीष यादव, अशोक यादव, अभय यादव, रोहित शुक्ला, सतीश मिश्रा, पीयूष यादव, राजन पाठक, छोटे खान, अर्चना चौबे, भाकपा माले से मो. सलीम, आम आदमी पार्टी से सुनील पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रो. बी सिंह, वसीम रजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed