{"_id":"69ce3e8354701242cf05b8a7","slug":"9-242-candidates-qualify-for-the-main-exam-in-lt-grade-tgt-social-science-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : एलटी ग्रेड टीजीटी सामाजिक विज्ञान में 9,242 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : एलटी ग्रेड टीजीटी सामाजिक विज्ञान में 9,242 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड टीजीटी) परीक्षा-2025 के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया।
यूपीपीएससी। UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड टीजीटी) परीक्षा-2025 के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 9,242 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
Trending Videos
पुरुष शाखा के 561 पदों एवं महिला शाखा के 140 पदों के साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत विशिष्ट अध्यापक (संकेत/मूक-बधिर विद्यालय) और शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय में एक-एक पद पर चयन के लिए परीक्षा 17 जनवरी को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग के अनुसार, सामाजिक विज्ञान विषय में पंजीकृत 2,09,572 अभ्यर्थियों में से 1,20,302 परीक्षा में शामिल हुए थे। सचिव अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च न्यायालय में दायर विशेष अपील संख्या 475/2019 में होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।