बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   heat of war has spoiled the kitchen budget, after mustard oil, now the prices of pulses have also increased

Prayagraj : युद्ध की तपिश से बिगड़ा रसोई का बजट, सरसों तेल के बाद अब दालों के भी दाम बढ़े

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Apr 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान और इस्राइल युद्ध ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। वैश्विक तनाव का असर प्रयागराज के तेल बाजार पर पड़ा है। महज 25 दिन के भीतर रिफाइंड और सरसों तेल की कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

heat of war has spoiled the kitchen budget, after mustard oil, now the prices of pulses have also increased
दुकान पर सजी दाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान और इस्राइल युद्ध ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। वैश्विक तनाव का असर प्रयागराज के तेल बाजार पर पड़ा है। महज 25 दिन के भीतर रिफाइंड और सरसों तेल की कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इस बीच अरहर समेत अन्य दालों के दाम बढ़ने से आम आदमी की थाली पर असर साफ दिखने लगा है।

Trending Videos


व्यापारियों ने बताया कि बाजार में सीमित माल है, इसलिए दाम बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। बाजार में सरसों का तेल कुछ दिन पहले तक 145-150 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब 170-175 रुपये तक पहुंच गया है। रिफाइंड का भी दाम 150 से बढ़कर 160 रुपये हो गया है। वहीं, अरहर की दाल का दाम 110 से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गया है। फुटकर में कुछ दुकानदार अरहर दाल 130 रुपये प्रति किलो में भी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटकर कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि अगर युद्ध नहीं रुका तो खाद्य तेलों के दाम में इजाफा जारी रहेगा। थोक बाजार में 15 दिन पहले 15 लीटर सरसों के तेल का दाम 2400 था, जो अब बढ़कर 2600 रुपये पहुंच गया है। इसी तरह 15 लीटर रिफाइंड का दाम 2300 से बढ़कर 2400 रुपये हो गया है। कारोबारी दीपक केसरवानी ने बताया कि वनस्पति घी और पामोलीन ऑयल के भी दाम में वृद्धि हुई है।

44 से 48 रुपये प्रति किलो में बिक रहा गेहूं का आटा

बीते कुछ दिनों के भीतर दलहन बाजार में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। थोक से लेकर फुटकर बाजार तक दालों की कीमतें आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। उड़द दाल ने 130 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, मूंग दाल भी अब 110 से 120 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। फुटकर में गेहूं का आटा भी अब 44 से 48 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। थोक कारोबारी सतीश चंद्र केसरवानी का कहना है कि सरसों के तेल का दाम अभी और बढ़ने की उम्मीद है।

इस वजह से बढ़ रहे खाद्य तेलों के दाम

वरिष्ठ कर एवं वित्त सलाहकार डॉ. पवन जायसवाल का कहना है कि ईरान और इस्राइल संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और लॉजिस्टिक्स (परिवहन) लागत में वृद्धि की आशंका है। इसी डर से स्टॉकहोल्डर्स सक्रिय हो गए हैं और बाजार में कृत्रिम कमी के साथ कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। जहाजों का रूट बदलने से खर्च बढ़ा है। रिफाइंड के लिए सोया क्रूड ब्राजील व अर्जेंटीना से और पाम ऑयल मलयेशिया व इंडोनेशिया से आता है, ये सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed