Prayagraj : पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की संगम के बड़े हनुमानजी की तस्वीर, हनुुमत जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमाान जंयती पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया साइट एक्स पर जारी अपने शुभकामना संदेश में संगम तट पर स्थित श्री बड़े (लेटे) हनुमानजी का पूजन करते हुए चित्र साझा किया है। इसमें हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि महाराज भी दिख रहे हैं।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमाान जंयती पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया साइट एक्स पर जारी अपने शुभकामना संदेश में संगम तट पर स्थित श्री बड़े (लेटे) हनुमानजी का पूजन करते हुए चित्र साझा किया है। इसमें हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि महाराज भी दिख रहे हैं।
सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली! pic.twitter.com/5pp2tqCYob
विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) April 2, 2026विज्ञापन
श्री बड़े हनुमान मंदिर में होंगे विविध आयोजन
हनुमत जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में भोर से ही अनुष्ठान शुरू हो गया है। मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। भोर में मंगला आरती का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त जुटे। महंत बलवीर गिरी महाराज ने आरती उतारी। श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत और श्री बाघंबरी गद्दी पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरी महाराज ने बताया कि दोपहर दो बजे से हनुमानजी का महाभिषेक दूध, गंगा, पंचामृत, शहद, दही, गुलाबजल, पंचमेवा आदि से किया जाएगा।
मठ में तैयार छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही 100 किलो लड्डू का भी भोग लगेगा, जिसे भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। महंत ने बताया कि सुबह छह बजे से हनुमानजी का दर्शन करने के लिए मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया। दोपहर बाद 4.30 बजे हनुमानजी की महाआरती होगी। शाम को भजन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। मंदिर पर दिन भर भंडारा चलता रहेगा।