{"_id":"69cdf375aecfe4f9b90b7642","slug":"prayagraj-airport-will-also-be-included-in-the-metro-route-amendments-are-being-made-in-the-report-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मेट्रो के रूट में प्रयागराज एयरपोर्ट भी होगा शामिल, रिपोर्ट में किया जा रहा संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मेट्रो के रूट में प्रयागराज एयरपोर्ट भी होगा शामिल, रिपोर्ट में किया जा रहा संशोधन
अमित सरन, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार
Prayagraj Metro Project : मेट्रो के रूट में अब प्रयागराज एयरपोर्ट को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही संगम पर रोपवे और मेट्रो का संयुक्त रूप से एक स्टेशन बनाने की योजना है। प्रयागराज में मेट्रो संचालन को लेकर तैयार की जा रही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में ये दो महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं।
प्रयागराज मेट्रो प्रोजेक्ट। सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
मेट्रो के रूट में अब प्रयागराज एयरपोर्ट को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही संगम पर रोपवे और मेट्रो का संयुक्त रूप से एक स्टेशन बनाने की योजना है। प्रयागराज में मेट्रो संचालन को लेकर तैयार की जा रही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में ये दो महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अप्रैल के अंत तक रिपोर्ट शासन को भेजेगा।पहले जो प्रस्ताव तैयार किया जा रहा था, उसके अनुसार मेट्रो बमरौली को झूंसी और फाफामऊ काे नैनी से जोड़ती।
Trending Videos
इस बीच केंद्र सरकार का एक नया निर्देश आया कि जहां भी मेट्रो पर काम हो रहा है, वहां एयरपोर्ट के रूट को उसमें अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। सरकार की मंशा है कि बजट से ज्यादा यात्रियों की सुविधा पर ध्यान दिया जाए। इसलिए अतिरिक्त बजट पर यह काम किया जाएगा।इसके बाद पीडीए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में संशोधन कर रहा है। झूंसी को बमरौली से जोड़ने वाले रूट को अब प्रयागराज एयरपोर्ट तक विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, मेट्रो का यह नया रूट कई जगह सेना की जमीन के ऊपर से होकर निकलेगा। ऐसे में पीडीए को सेना से मंजूरी लेनी होगी। इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारी सेना के संबंधित अफसरों से बातचीत कर रहे हैं।इसके अलावा एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किया जा रहा है। पीडीए के अफसर इस प्रयास में हैं कि संगम पर मेट्रो का स्टेशन ऐसी जगह बनाया जाए, जहां रोपवे का स्टेशन भी हो, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को रोपवे तक पहुंचने में सहूलियत हो। साथ ही मेट्रो को प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से जोड़ने की योजना भी है।