सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After an election debate, a young man was thrown from a moving train and died of head injuries.

Prayagraj : चुनावी मुद्दे पर बहस के बाद युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, सिर में चोट लगने से मौत

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Apr 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

चुनावी मुद्दे पर हुई बहस के बाद युवक ने यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण यात्री की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे ट्रेन में हड़कंप मच गया। सहयात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया।

After an election debate, a young man was thrown from a moving train and died of head injuries.
घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

चुनावी मुद्दे पर हुई बहस के बाद युवक ने यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण यात्री की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे ट्रेन में हड़कंप मच गया। सहयात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा। बोगी में सवार अन्य यात्रियों ने भी बताया कि आरोपी ने कई लोगों के साथ मारपीट की।

Trending Videos


घटना बुधवार सुबह मनौरी रेलवे स्टेशन के पास हुई। प्रकरण में जीआरपी प्रयागराज ने दो युवकों को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जीआरपी मृतक यात्री की शिनाख्त करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed