{"_id":"5f68243d8ebc3ee8c340efc2","slug":"healthy-relationship-tips-for-love-and-friendship-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार, परिवार या दोस्ती ऐसे बनेगी हर रिश्ते की डोर मजबूत, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
प्यार, परिवार या दोस्ती ऐसे बनेगी हर रिश्ते की डोर मजबूत, इन बातों का रखें ध्यान
रिश्ते हर इंसान की जिंदगी में बहुत मायने रखते हैं। अच्छे रिश्ते हमें हमेशा खुशी देते हैं तो वहीं खराब होते रिश्ते दुख और तनाव का कारण बनते हैं। हर किसी की जिंदगी में बहुत सारे रिश्ते होते हैं, कुछ रिश्ते जन्म के साथ बनते हैं तो कुछ रिश्ते हम खुद बनाते हैं। हर रिश्ते की अपनी जगह और मर्यादा होती है। वक्त पड़ने पर ये रिश्ते ही हमें संभालते हैं। इसलिए अच्छे रिश्तों को कभी नहीं खोना चाहिए। प्यार, परिवार और दोस्ती जब किसी भी रिश्ते की डोर दिल से बंधी होती है तो उसे कोई नहीं तोड़ सकता है। लेकिन जिस तरह से पेड़ को खाद पानी और सूरज की रोशनी की जरुरत होती है, उसी तरह से हर रिश्ते में कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। आइए जानते हैं कि रिश्तों की डोर मजबूत करने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोई भी रिश्ता हो, हम उससे कहीं न कहीं भावनात्मक रुप से जुड़े होते हैं। इसलिए जिससे आपका रिश्ता है, उसकी भावनाओं की भी कद्र करें। सिर्फ अपनी बात ही उसको न बताते रहें बल्कि जब आपसे कोई बात कर रहा हो तो उसे भी ध्यान से सुनें। इससे सामने वाले को अहसास होता है कि आपकी नजरो में उसकी बात की अहमियत है। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए समय और देखभाल की जरुरत होती है। इसलिए काम से वक्त निकालकर कुछ समय अपने रिश्तों को भी दें। जिनसे आपका रिश्ता है उनकी केयर करें। उनके खाने-पीने, उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। अगर कोई आपसे दूर है तो फोन पर उसका हालचाल लेते रहें, ताकि कम्यूनिकेशन गैप न आए, क्योंकि एक अच्छे रिश्ते के लिए बातचीत का होना बहुत जरुरी होता है। बातचीत और केयर किसी भी रिश्ते में बूस्टर का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आज के समय में लोग रिश्तों को तोलने लगते हैं, उसमें अपना लाभ और हानि देखने लगते हैं, लेकिन ध्यान रहे ऐसे रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं टिकते हैं। एक सच्चा मित्र या रिश्ता वही होता है जो अच्छे और बुरे दोनों वक्त में आपके साथ खड़ा हो। इसलिए बुरे वक्त में अपनों का साथ जरुर देना चाहिए। जो लोग रिश्तों में लाभ- हानि देखते हैं, वे लोग कभी दिल से रिश्ते नहीं बनाते हैं और दिमाग से बनाए गए रिश्तों में केवल व्यापार होता है प्यार नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विश्वास एक ऐसी डोर होती है जो बहुत मजबूत होती है, लेकिन अगर ये डोर टूट जाए तो रिश्ते बिखरने में समय नहीं लगता है। विश्वास पर ही हर रिश्ता टिका होता है। इसलिए किसी का विश्वास न तोड़ें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।