How to Feed Kids Without Mobile: आज के समय में बच्चों को खाना खिलाने के लिए मोबाइल या टीवी का सहारा लेना आम बात हो गई है। कुछ मिनटों की सुविधा के लिए अपनाई गई यह आदत धीरे-धीरे बच्चे की सेहत, खानपान की समझ और मानसिक विकास पर असर डाल सकती है। स्क्रीन देखते हुए बच्चा यह महसूस ही नहीं कर पाता कि उसने कितना खाया और उसका ध्यान भोजन के स्वाद व पोषण से भी हट जाता है। अच्छी बात यह है कि थोड़े धैर्य, सही माहौल और कुछ आसान उपायों से बच्चे को बिना फोन के भी खुशी-खुशी खाना खिलाया जा सकता है, जैसे-
{"_id":"6a6450b968cf64b9de0976d5","slug":"how-to-feed-kids-without-mobile-4-easy-parenting-tips-2026-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parenting Tips: मोबाइल छोड़कर खुशी-खुशी खाना खाएगा बच्चा, बस आज से अपनाएं ये आसान तरीके","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Parenting Tips: मोबाइल छोड़कर खुशी-खुशी खाना खाएगा बच्चा, बस आज से अपनाएं ये आसान तरीके
Sat, 25 Jul 2026 11:30 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:30 AM IST
सार
mobile addiction in kids: अगर आपका बच्चा भी मोबाइल देखते हुए ही खाना खाता है, तो खाना खिलाने के ये आसान उपाय आपके लिए ही हैं।
विज्ञापन
मोबाइल के बिना बच्चों को खाना कैसे खिलाएं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे मोबाइल देखकर खाना खाए तो क्या करें
- फोटो : AI
भोजन का समय बनाएं मजेदार और यादगार
- बच्चों को खाने की मेज पर बैठना अच्छा लगे, इसके लिए घर में माहौल खुशनुमा बनाएं।
- उनसे दिनभर की बातें करें, उनकी पसंद-नापसंद पूछें या मजेदार किस्से सुनाएं और उसे हंसाएं।
- छोटे बच्चों के साथ खाने की चीजों के रंग, आकार और स्वाद पहचानने का छोटा-सा खेल भी खेला जा सकता है।
- जब भोजन केवल पेट भरने का नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए गए अच्छे समय का हिस्सा बन जाएगा, तो बच्चे खुद ही खाने में रुचि लेने लगेंगे और फोन उनके हाथ से खुद ही छूट जाएगा।
बच्चे मोबाइल देखकर खाना खाए तो क्या करें
- फोटो : AI
छोटी मात्रा में परोसें और पसंद का पौष्टिक भोजन दें
- एक साथ ज्यादा खाना परोसने से बच्चे अक्सर घबरा जाते हैं।
- मन में डर बैठ जाता है कि अगर इसे खत्म नहीं किया तो आप उसे डांटेंगी।
- इसलिए शुरुआत में भोजन की थोड़ी-थोड़ी मात्रा दें और खत्म होने पर दोबारा परोसें।
- उनकी पसंदीदा चीजों को पौष्टिक तरीके से तैयार करें, जैसे सब्जियों से भरे पराठे, रंग-बिरंगे फल या घर का बना हेल्दी स्नैक।
- खाने की प्लेट को आकर्षक बनाएं, ताकि बच्चा उसे देखकर उत्साहित हो।
- इससे भोजन के प्रति उसका सकारात्मक नजरिया विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे मोबाइल देखकर खाना खाए तो क्या करें
- फोटो : AI
स्क्रीन की जगह बातचीत और भागीदारी बढ़ाएं
- खाना खाते समय कोशिश करें कि मोबाइल, टीवी या टैबलेट पूरी तरह बंद रखें।
- बच्चे से पूछें कि आज उसने क्या नया सीखा, किस दोस्त के साथ खेला या उसे कौन-सी कहानी पसंद है।
- बड़े बच्चों को सलाद सजाने, प्लेट लगाने या चम्मच रखने जैसे छोटे-छोटे काम भी दें।
- जब बच्चा भोजन की प्रक्रिया का हिस्सा बनता है, तो वह खाने को जिम्मेदारी और खुशी दोनों के साथ अपनाता है।
विज्ञापन
मोबाइल देखकर खाना खिलाने से बचाएं
- फोटो : AI
जबरदस्ती करने के बजाय धैर्य रखें
- अगर बच्चा किसी दिन कम खाता है, तो उसे डांटने या जबरदस्ती खिलाने की कोशिश न करें।
- ऐसा करने से खाने के प्रति उसका डर या नकारात्मक भावना बढ़ सकती है।
- नियमित समय पर भोजन दें, बीच-बीच में अनावश्यक स्नैकिंग कम करें और हर छोटी प्रगति की तारीफ करें।
- नई आदत बनने में समय लगता है, इसलिए लगातार प्यार, धैर्य और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें।
- धीरे-धीरे बच्चा बिना किसी स्क्रीन के भी आराम से खाना खाने लगेगा।