फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jackal spreads panic in village enters homes and attacks in Pilibhit

Pilibhit News: सियार ने गांव में फैलाई दहशत, घरों में घुसकर किया हमला, मासूम समेत तीन ग्रामीण घायल

Sun, 26 Jul 2026 03:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 26 Jul 2026 03:41 PM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के गांव कटैया इस्लाम में शनिवार रात एक सियार ने हमला कर तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। इससे गांव में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Jackal spreads panic in village enters homes and attacks in Pilibhit
सियार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के गांव कटैया इस्लाम में शनिवार रात एक सियार ने दहशत फैला दी। सियार ने घरों में घुसकर हमला कर दिया, जिससे तीन ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा और एक किशोरी भी शामिल है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सियार सबसे पहले फरियाद अहमद के घर में घुस आया। उसने उनके चार वर्षीय पुत्र मुजाहिद रजा को घायल कर दिया। शोर मचने पर सियार वहां से करीब 100 मीटर दूर बड़े के घर पहुंच गया। वहां उसने बड़े की 40 वर्षीय पत्नी फातिमा के पैर पर हमला कर दिया, जबकि उनकी 15 वर्षीय पुत्री मैनाज बी के हाथ पर भी काट लिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान पशुशाला में बंधे एक पड्डे पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सियार जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 11 बजे सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील 
वन विभाग के डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल पर किसी जंगली जानवर के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिले। जिन दोनों घरों में हमला हुआ, उनमें दरवाजे भी नहीं लगे थे। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्हें अकेले खेतों में न जाने, हाथ में डंडा लेकर चलने, खुले में न सोने, मच्छरदानी का उपयोग करने और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed