फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Injured tigress rescued in PTR.

Pilibhit News: पीटीआर में घायल मिली बाघिन का किया रेस्क्यू

Sun, 26 Jul 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Injured tigress rescued in PTR.
पीलीभीत। पीटीआर की माला रेंज में शनिवार सुबह गश्त के दौरान एक बाघिन घायल अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की मदद से घेराबंदी कर बाघिन का सुरक्षित रेस्क्यू किया। फिलहाल, माला रेंज कार्यालय परिसर में उसका उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में बाघिन के किसी अन्य बाघ से संघर्ष में घायल होने की आशंका जताई जा रही है। बाघिन के कान के पास घाव मिला है, उसमें कीड़े पड़े है। ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि बाघिन को कई दिन पहले चोट लगी है। वन विभाग के अनुसार, बाघिन की उम्र आठ साल की बताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे वनकर्मी माला रेंज में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान जंगल में एक बाघिन घायल हालत में दिखाई दी। सूचना मिलते ही पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह, रेंजर आरके सिंह और विभागीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दक्ष गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद बाघिन को सुरक्षित रेस्क्यू करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

विभाग ने बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने के बजाय सामान्य रेस्क्यू तकनीक अपनाई। तीन ओर जाल लगाकर हाथियों की मदद से घेराबंदी की गई, जबकि एक ओर पिंजड़ा लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने बाघिन को सुरक्षित पिंजड़े में कैद कर माला रेंज कार्यालय परिसर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बाघिन के कान के पास गहरा घाव मिला। चोट के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रथम दृष्टया किसी दूसरे बाघ से संघर्ष में घायल होने की संभावना मानी जा रही है। घायल बाघिन का उपचार पीटीआर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दक्ष गंगवार की देखरेख में किया जा रहा है। उसकी निगरानी के लिए डीएफओ मनीष सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो 24 घंटे बाघिन के स्वास्थ्य और गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed