{"_id":"5c1237be42c7925d6c535dfc","slug":"if-sachin-pilot-will-become-chief-minister-of-rajasthan-his-wife-sarah-pilot-win-this-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा के साथ जुड़ जाएगा अजब संयोग, अगर सचिन पायलट बन गए राजस्थान के मुख्यमंत्री","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सारा के साथ जुड़ जाएगा अजब संयोग, अगर सचिन पायलट बन गए राजस्थान के मुख्यमंत्री
Thu, 13 Dec 2018 04:33 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
sachin pilot
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सभी को सीएम के नाम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत और राजस्थान में पार्टी के अध्यक्ष सचिन पायलट दावेदार हैं। अगर इस रेस में सचिन पायलट जीत जाते हैं तो उनकी पत्नी सारा पायलट के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
2 of 7
sachin pilot
- फोटो : twitter
आप सोच रहे होंगे कि सचिन की जीत से सारा के नाम कैसा रिकॉर्ड तो आपको बता दें, सचिन के सीएम बनते ही सारा देश की अकेली ऐसी महिला बन जाएंगी जिनके पति, दादा, पिता और भाई सीएम रहे। सारा के पिता फारुख अब्दुल्लाह, दादा शेख अब्दुल्लाह, भाई उमर अब्दुल्लाह और फूफा गुलाम मोहम्मद शाह जम्मू-कश्मीर के सीएम रहे हैं। आगे की स्लाइड में जानें सचिन और सारा की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक के सफर के बारे में।
3 of 7
sachin pilot
- फोटो : twitter
लंदन में पढ़ाई के दौरान सचिन की मुलाकात साराह अब्दुल्लाह से हुई और कुछ दिनों के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन वापस दिल्ली लौट आए लेकिन, सारा अपनी आगे की पढ़ाई के लिए लंदन में ही थीं। दोनों के बीच यह दूरी आ जाने के बाद भी दोनों का प्यार बना रहा। दोनों ई-मेल और फोन के जरिए बात किया करते थे। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sachin pilot
- फोटो : twitter
सचिन और सारा ने जब अपने परिवार वालों को बताया तो दोनों के प्यार के बीच मजहब की दीवार आ खड़ी हुई। एक तरफ सचिन हिंदू परिवार से थे, तो वहीं सारा का ताल्लुक मुस्लिम परिवार से था।
विज्ञापन
5 of 7
sachin pilot
- फोटो : twitter
सचिन के परिवार ने दोनों की शादी के लिए इनकार कर दिया। वहीं, सारा के लिए भी यह राह आसान नहीं थी। खबरों की मानें तो उनके पिता फारुख अब्दुल्ला ने उनसे इस बारे में बात करने से ही मना कर दिया था, लेकिन सारा ने हार नहीं मानी। उसने अपने पिता को मनाने के लिए सारे प्रयास किए। वह कई दिनों तक रोती रहीं, लेकिन उनके पिता नहीं माने।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।