फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने पार्टनर से कहलाना चाहते हैं "तुम हो दुनिया के सबसे अच्छे प्रेमी" तो इन उपायों को जरूर अपनाएं

Sun, 04 Aug 2019 07:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 04 Aug 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
improving these qualities you will become good lover
- फोटो : अमर उजाला
किसी को प्यार करना दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग्स में से एक है। लेकिन प्यार करना जितना आसान है बदले में प्यार पाना उतना ही मुश्किल। अगर अपने पार्टनर के मुंह से अपने लिए तारीफ सुनना चाहते हैं कि आप दुनिया के सबसे अच्छे प्रेमी है तो जरूरी है कि उसके लिए इन बातों का ध्यान रखें।

 

improving these qualities you will become good lover
प्यार जताना है जरूरी 
अपने पार्टनर के साथ अपनी भावनाओँ का इजहार करना जरूरी है। आप अपने पार्टनर को दिलो जान से चाहते हैं लेकिन उनसे अपनी भावनाओं का इजहार नहीं करते हैं तो वो आपके मन की बात को कैसे समझेंगे। अपने पार्टनर का प्यार पाने के लिए उनसे अपनी भावनाओं का इजहार करें।

 

improving these qualities you will become good lover
सबसे पहले अपने साथी के बारें में सोचें
प्यार में होना इतना आसान नहीं है। अगर आप खुद से पहले अपने पार्टनर के बारे में सोचते हैं तभी आप एक अच्छे प्रेमी बन सकते हैं क्योंकि अपने बारे में तो सभी सोचते हैं। आपको सबसे पहले उनकी जरूरतों के बारें में सोचना चाहिए, ऐसा करने से देखिएगा वो आपसे कितना खुश हो जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
improving these qualities you will become good lover
सुनने की भी आदत डालें
हमेशा दूसरों को सुनाने की कोशिश न करें। अगर रिलेशनशिप में रहना है तो जरूरी है कि अच्छे श्रोता बनें। क्योंकि जब आप प्रेमी की बातों को ध्यान से सुनेंगे तभी आप उसकी पसंद, नापसंद के बारें में जान पाएंगे। देखिएगा आपकी इन्हीं आदतों पर कैसे वो आप पर प्यार लुटाएंगी।

 

विज्ञापन
improving these qualities you will become good lover
थोड़ा पर्सनल स्पेस तो जरूरी है

बहुत बार रिलेशनशिप में लोग अपने पार्टनर को बिल्कुल भी स्पेस नहीं देते हैं। उनको लगता है कि वो अपना सारा समय बस उनके साथ बिताएं। लेकिन ये बात आपको समझनी होंगी कि उनकी जिंदगी में और भी रिश्ते हैं जिनके साथ उन्हें समय गुजारना पड़ता है। इसलिए एक अच्छा प्रेमी बनने के लिए जरूरी है कि अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed