{"_id":"5c62e634bdec22738e36b2f5","slug":"kiss-day-2019-meaning-of-kiss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiss Day 2019ः नुकसान भी पहुंचा सकता है किस? संभल कर करें प्यार का इजहार, जानें क्या कहती है रिसर्च","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Kiss Day 2019ः नुकसान भी पहुंचा सकता है किस? संभल कर करें प्यार का इजहार, जानें क्या कहती है रिसर्च
वैलेंटाइन वीक के सबसे खास दिनों में शामिल किस डे का कपल्स को बहुत इंतजार रहता है। इस खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स बहुत सारी तैयारियां करते हैं, ताकि उनका ये दिन स्पेशल बन सके। लेकिन क्या आपको पता है कि किस करने से आप अपने रिश्ते में क्या परिवर्तन आते हैं और किस के जरिए आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ता है? दरअसल, किस आपके रिश्ते को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे की भला किस से रिश्ते में भी कोई कड़वाहट होती है? दअरसल, वैज्ञानिकों भी ऐसा मानते हैं। आइए जानते हैं आखिर शोध क्या कहती है।
2 of 5
kiss day
सबसे पहले हम आपको बता दें कि किस की शुरूआत कहां से हुई थी। प्रो. विलियम जानकोवायक के अनुसार 'किस' करना पश्चिमी समुदाय का देन है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के प्रोफेसर राफेल वलोडारस्की के अनुसार 'किस' करना हाल-फिलहाल का चलन है।
3 of 5
सांकेतिक चित्र
शिकागो में आयोजित एक सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने कहा कि पुरुष की लार में मौजूद रसायन उसकी प्रजनन क्षमता और स्वास्थ्य विकास का संकेत देता है। शायद इसलिए पहली 'किस' आखिरी 'किस' भी हो सकती है। 'किस' वास्तव में प्यार आंकने का तरीका है जो बेहद पॉजिटीव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kiss
फिशर के मुताबिक 'किस' दिमाग में विशेष तौर पर तीन बिंदुओं पर तेजी लाने में मदद करता है। एक तो पुरुष की लार में पाए जाने वाले रसायन के कारण वो अपने पार्टनर में रुचि की इच्छा को प्रबल करता है, जबकि दूसरा बिंदु यह है कि 'किस' से प्यार के माहौल को रोमांटिक बनाता है और तीसरा बिंदु यह है कि 'किस' से प्रेम और रिश्ते की मजबूती को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
किस
इस शोध के दौरान 15 जोड़ों को शामिल किया गया था, जिन्हें दो हिस्सों में बांटा गया। एक वर्ग के जोड़ों को 15 तक 'किस' करने को कहा गया जबकि दूसरे समूह के जोड़ों को केवल हाथ पकड़कर बात करने के लिए कहा गया था। हेलेन फिशर के मुताबिक जानवर भी 'किस' करते हैं। सभी जानवरों के किस करने का अलग-अलग तरीका होता है। जैसे लोमड़ियां एक-दूसरे का मुंह चाटती हैं। जबकि चिंपैंजी एक-दूसरे को 'किस' करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।