सब्सक्राइब करें

Marriage Tips: शादी के बाद लड़कियां भूल से भी न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा पति और ससुरालवालों संग रिश्ता

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 26 Jul 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Marriage Tips Girl Should Not Do These Mistake After Marriage It Can Affect your Relation in Hindi
शादी के बाद लड़कियां न करें ये गलतियां - फोटो : istock

Marriage Tips: शादी कपल्स के जीवन का वह दौर होता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी में बहुत सारे बदलाव होते हैं। वैसे तो बदलाव लड़के और लड़की दोनों के जीवन में आता है लेकिन एक लड़की शादी के बाद अपना परिवार, माता पिता को छोड़कर अपने पति के परिवार में जा रही होती है। ऐसे में नए परिवार, वहां के रहन सहन, माहौल में ढ़लने में उसे वक्त लग सकता है। कई बार शादी के बाद लड़कियां जाने आने कुछ ऐसा कर जाती हैं, जिसके कारण पति या ससुरालवालों के साथ सामंजस्य बिठाना कठिन हो जाता है। शादी के शुरुआती दिनों में नवविवाहिता की छोटी सी लापरवाही और गलती रिश्ते को कमजोर बना सकती हैं। पति और ससुरालवालों से मनमुटाव की स्थिति आ जाती है और शादी का बंधन मजबूत होने से पहले ही विवाद होने लगते हैं। ऐसे में हर लड़की को पता होना चाहिए कि शादी के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Trending Videos
Marriage Tips Girl Should Not Do These Mistake After Marriage It Can Affect your Relation in Hindi
पति को प्राथमिकता न देना - फोटो : iStock

नवविवाहिता की प्राथमिकता

शादी से पहले लड़कियों की प्राथमिकताएं जो होती हैं, जरूरी नहीं कि शादी के बाद भी उनकी प्राथमिकता वही हो। शादी के पहले तक लड़कियां नौकरी, दोस्ती, मायके पर अधिक ध्यान देती हैं। लेकिन शादी के बंधन में बंधने के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं, उन्हें पति और ससुरालवालों पर भी ध्यान देना होता है। हालांकि अगर लड़की शादी के बाद पति या ससुराल से पहले, मायके, नौकरी या दोस्ती को महत्व देती है, तो यह उनकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage Tips Girl Should Not Do These Mistake After Marriage It Can Affect your Relation in Hindi
पैसे खर्च करना - फोटो : Istock

पैसों की फिजूलखर्ची

शादी से पहले तक लड़की अपने घर में मनमुताबिक रहती है। लेकिन शादी के बाद पति की कमाई को खर्च करते समय बजट या परिवार की जरूरत का ध्यान रखना होता है। बिना सोचे समझे पैसों का इस्तेमाल, नादानी में पति की सैलरी खर्च करना वैवाहिक जीवन की शुरुआत में ही गलत कदम बन जाता है। शादी के शुरुआती दिनों में पति से कीमती चीजों की मांग करना भी लड़कियों की बड़ी गलती होती है।

Marriage Tips Girl Should Not Do These Mistake After Marriage It Can Affect your Relation in Hindi
पत्नी के लिए टिप्स - फोटो : istock

प्यार न जताना

शादी विश्वास और प्रेम का रिश्ता है। ये प्रेम पति और उनके परिवार दोनों से करना होता है। शादी के शुरुआती दिनों में अगर लड़की अपने पति से प्रेम नहीं जताती या ससुरालवालों से अच्छे से बात नहीं करतीं, तो उनके रिश्ते में ग्रहण लग जाता है। भले ही वक्त के साथ आप पति व उनके परिवार को समझने लगे और अपना लें लेकिन पार्टनर के दिल में इस बात का मलाल रहेगा कि आप उनके प्यार नहीं करतीं और उनके परिवार का सम्मान नहीं करतीं।

विज्ञापन
Marriage Tips Girl Should Not Do These Mistake After Marriage It Can Affect your Relation in Hindi
शादी के बाद न करें ये गलतियां - फोटो : istock

नकारात्मकता

शादी के शुरुआती दिनों में लड़की को ससुराल में अपना इंप्रेशन अच्छा बनाना चाहिए, ताकि हर कोई खुश रहें। हालांकि ससुरालीजनों की बुराई या शिकायत करना, नकारात्मक बाते करना शादीशुदा जीवन के लिए भूल बन जाती है। इसलिए नकारात्मक रवैये को छोड़कर पति और ससुराल वालों के सामने एक आदर्श पत्नी व बहु बनने का प्रयास करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed