{"_id":"66ade8a107d79b6a7201b282","slug":"raksha-bandhan-2024-how-to-celebrate-long-distance-rakhi-with-brother-stay-away-from-home-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2024: राखी पर अगर भाई है दूर तो कैसे मनाएं रक्षाबंधन, ताकि न हो कमी का अहसास","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Raksha Bandhan 2024: राखी पर अगर भाई है दूर तो कैसे मनाएं रक्षाबंधन, ताकि न हो कमी का अहसास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
सार
आधुनिकता और टेक्नोलॉजी के विकास ने मीलों की दूरी को कम कर दिया है। आप भी मीलों दूर होने के बाद भी अपने भाई या बहन के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साह से मना सकते हैं और एक दूसरे की कमी को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Raksha Bandhan 2024 : 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित इस पर्व के मौके पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, मस्तक पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहन को उपहार देते हैं और मुंह मीठा कराते हैं। हिंदू धर्म में हर भाई बहन के लिए यह पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है लेकिन अगर किसी कारण भाई और बहन राखी पर एक दूसरे के पास न हों तो इस त्यौहार को कैसे मनाएं?
दफ्तर से छुट्टी न मिल पाने या ससुराल से बहन के न आ पाने की स्थिति में भाई की कलाई बिन राखी सूनी हो सकती है। जो भाई बहन रक्षाबंधन पर एक दूसरे से मिल नहीं पाते, उनके लिए यह त्योहार अधूरा सा हो जाता है। लेकिन आधुनिकता और टेक्नोलॉजी के विकास ने मीलों की दूरी को कम कर दिया है। आप भी मीलों दूर होने के बाद भी अपने भाई या बहन के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साह से मना सकते हैं और एक दूसरे की कमी को कम कर सकते हैं।
2 of 6
रक्षाबंधन
- फोटो : iStock
अभी से भेजें राखी
रक्षाबंधन पर भाई की कलाई सूनी न रहे, इसलिए पहले से ही उन्हें राखी भिजवा दें। डाक सेवा के जरिए भाई जहां हों, उस पते पर राखी भेज सकते हैं। इसके अलावा कई सारे आनलाइन प्लेटफार्म हैं जिसके जरिए आप भाई को राखी के साथ मिठाई और गिफ्ट हैंपर भेज सकते हैं। पहले से राखी भेज दें ताकि उनके पास समय पर पहुंच जाए।
3 of 6
तोहफा
- फोटो : istock
तोहफा भेजें
इसी तरह भाई रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कोई तोहफा देना चाहते हैं तो वो पहले से ही बहन के लिए गिफ्ट आर्डर कर दें। बहन को जब आपका भेजा तोहफा मिलेगा तो उसे आपके पास होने का अहसास होगा। अगर शगुन भेजना है तो रक्षाबंधन वाले दिन गूगल पे या फोन पे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kurta
- फोटो : instagram
त्योहार के लिए हो जाएं तैयार
घर नहीं जा पा रहे हैं तो भी उसी तरह से रक्षाबंधन का पर्व मनाएं जैसे एक साथ घर पर मनाते हैं। सुबह समय पर उठकर तैयार हो जाएं। रक्षाबंधन के लिए अच्छे कपड़े पहनें ताकि आपको महसूस हो सके कि आप त्योहार मना रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रक्षाबंधन
- फोटो : istock
वीडियो कॉल
राखी का मुहूर्त होने पर भाई बहन एक दूसरे को वीडियो कॉल कर सकते हैं। इस तरह से वह त्योहार पर एक दूसरे को देख पाएंगे ताकि उन्हें कमी महसूस न हो। वीडियो कॉल पर ही भाई अपनी कलाई पर बहन की भेजी राखी बांधें और बहन उन्हें आशीर्वाद दें। साथ ही दोनों मुंह मीठा करें
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।