{"_id":"6a84a345b915680a1508bda7","slug":"jewelry-worth-3-lakh-and-50000-in-cash-stolen-after-cutting-the-window-grille-mau-news-c-295-1-mau1002-150522-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ग्रिल काटकर तीन लाख के गहने और 50 हजार नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ग्रिल काटकर तीन लाख के गहने और 50 हजार नकदी चोरी
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र अकोली गांव स्थित मकान में चोरी के बाद खुली आलमारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अकोल्ही गांव निवासी सुरेंद्र यादव के घर को सोमवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर खिड़की का ग्रिल काटकर आलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की।
सुरेंद्र के बेटे मनोज यादव ने मंगलवार को थाने में पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में मनोज यादव ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद घर में सोए हुए थे। इसी दौरान रात में चोर घर में पीछे खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में रखी आलमारी, बक्सा और सूटकेस तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, सोने की एक चेन, एक अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की हंसुली और पायल (कीमत करीब तीन लाख रुपये) उठा ले गए।
घर के मुखिया सुरेंद्र यादव के कुछ जरूरी कागजातों से भरे बैग को भी चोर अपने साथ ले गए। बीते 17 जुलाई को बगल के गांव दिलशादपुर में राधेश्याम शर्मा के घर भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर से चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया गया है। जल्दी ही उसे मंदिर प्रबंधन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
इनसेट -
चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद
बीते 18 जुलाई को बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी हो गया था। गांव निवासी अवधेश कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने उसी रात सेमराजपुर गांव निवासी दीपक खरवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के बाद आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर से चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया गया है। जल्दी ही उसे मंदिर प्रबंधन को सौंप दिया जाएगा।