फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Makhana cultivation to boost farmers' income; 25 received training.

Mau News: मखाने की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, 25 को मिला प्रशिक्षण

Wed, 19 Aug 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Makhana cultivation to boost farmers' income; 25 received training.
जनपद में किसानों की आय बढ़ाने और मखाने की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी में हुए इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों के 25 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को मखाने की आधुनिक खेती के तरीके बताए। इसमें खेत की तैयारी, जैविक खेती, कीट प्रबंधन और उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को मखाने की खेती से होने वाले आर्थिक लाभ के संबंध में भी बताया गया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक आकांक्षा ने बताया कि पड़ोसी राज्य बिहार में मखाने का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि जनपद में भी मखाने की खेती को बढ़ावा देकर किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने किसानों को मखाने की खेती के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उद्यान वैज्ञानिक जितेंद्र कुमार कुशवाहा, सुमित कुमार गुप्ता, प्रशांत देव, अंगद प्रसाद, हिमांशु राय और सेवानिवृत्त सहायक निदेशक मत्स्य डी.ए. पांडेय मौजूद रहे। प्रशिक्षण में विजय सिंह, अंकित राय, उमेश चौहान, मूलचंद और शंभूनाथ आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed