फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hanuman Ji adorned

Bhadohi News: हनुमान जी का हुआ शृंगार, गूंजे जय श्री राम के नारे

Tue, 18 Aug 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Ji adorned
ज्ञानपुर। चकवा महावीर मंदिर में मंगलवार को हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया। शृंगार के बाद मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल जय श्री राम, जय बजरंग बली के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद बजरंग बली को केसरिया वस्त्र, चोला, जनेऊ, माला और सिंदूर से सजाया गया। मूर्ति पर गुलाब, गेंदा और चमेली के फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया।
विज्ञापन

विशेष आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने हनुमान जी से सुख-शांति, रोग-मुक्ति और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए प्रसाद वितरित किया गया। नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी का विशेष शृंगार एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed