फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Newly admitted students were introduced to the college environment.

Bhadohi News: नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालयों के परिवेश से कराया अवगत

Wed, 19 Aug 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Newly admitted students were introduced to the college environment.
राजकीय महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में उपस्थित नवप्रवेशी। स्रोत- महाविद्यालय
भदोही। नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत में दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के माहौल, शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराना था। समारोह का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. माया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली एवं महाविद्यालय के अनुशासित परिवेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं एवं उनके आवेदन की प्रक्रिया से विद्यार्थियों को परिचित कराया। क्रीड़ा प्रभारी बृजेश कुमार ने खेलकूद से संबंधित कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. अनीश कुमार मिश्रा ने महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकिता तिवारी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, समय समय पर होने वाले शिविरों और सामाजिक सेवा के महत्व को समझाया जबकि डॉ.अमर कृष्ण यादव ने महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रो.माया ने सभी सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन डॉ.रुस्तम अली ने किया। डॉ. रित्विक रंजन सिंह, पूनम द्विवेदी, डॉ.अमित तिवारी, बृजेश कुमार, ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed