{"_id":"6a84a7c57d88e8deab030374","slug":"carpet-expo-stall-booking-to-begin-tomorrow-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-147401-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कारपेट एक्सपोः कल से शुरू होगी स्टॉलों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कारपेट एक्सपोः कल से शुरू होगी स्टॉलों की बुकिंग
विज्ञापन
सीईपीसी की बैठक में उपस्थित प्रशासनिक समिति के सदस्यगण।स्रोत-सीईपीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जिले में आगामी अक्तूबर से होने वाला गोल्डन जुबली इंडिया कारपेट एक्सपो तीन नहीं चार दिन का होगा। आयोजक समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने मंगलवार को इस पर अंतिम फैसला लिया। 50वें अंर्तराष्ट्रीय कालीन मेला को लेकर सीईपीसी की ओर से बृहस्पतिवार से स्टॉलों की बुकिंग शुरू होगी। यह एक्सपो भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उत्कृष्ट बुनाई कौशल और आधुनिक डिजाइन को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में पिछले पांच दशक से सहायक होता आया है।
इस एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय कालीन खरीदारों, एजेंटों, आर्किटेक्ट्स, डिजाइनरों और भारतीय कालीन निर्माताओं और निर्यातकों को एक ही मंच पर लाकर व्यापारिक अवसर और दीर्घकालीन संबंध स्थापित करने का अवसर देता है। इस यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 50वां संस्करण होगा। मंगलवार को परिषद के प्रशासनिक समिति की बैठक हुई। बैठक में एक्सपो को एतेहासिक बनाने के लिए अनेक फैसले लिए गए। साल में दो बार होने वाले इस एक्सपो पर उद्योग से जुड़े लाखों बुनकरों और कारीगरों की आजीविका जुड़ी होती है। सीईपीसी चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने कहा कि इस एक्सपो में ब्रिक्स देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को विशेष बढ़ावा दिया जाएगा। इस साल भारत को ब्रिक्स की अध्यक्षता मिलने के अवसरों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य ब्रिक्स अर्थव्यवस्था के बीच व्यापार एवं बिजनेस-टू-बिजनेस जुड़ाव को मजबूत बनाना है। इस पहल से ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, चीन, यूएई, साउथ अफ्रीका, मिश्र, सऊदी अरब आदि देशों के खरीदारों को भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों से जोड़ने, नए सोर्स तलाशने का अवसर मिलेगा। परिषद के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने बताया कि एक्सपो तीन या चार दिन करने को लेकर सुझाव मांगे गए थे लोगों के सुझाव को ध्यान में रखते हुए चार दिन का किया गया है। बताया कि वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार एक्सपो में भाग लेने वाले निर्यातकों को सब्सिडी देगा।
--
20 से शुरू होगी स्टालों की बुकिंग
आगामी चार अक्तूबर से होने वाले एक्सपो में स्टाल लगाने के लिए आनलाईन बुकिंग 20 अगस्त को पूर्वान्ह 11:30 बजे शुरू होगा। चेयरमैन ने बताया कि बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। आनलाइन बुकिंग करते समय लोग अपने मनमाफिक स्टाल की जगह चुन सकेंगे। कहा कि लोगों को पहले ही बताया जा रहा है ताकि लोग बाद में शिकायत ना करें।
विज्ञापन
-- -
बायरों का पंजीकरण भी शुरू
चेयरमैन ने बताया कि एक्सपो में 56 देशों से 400 आयातकों तथा उनके 350 प्रतिनिधियों की भागीदारी की संभावना है, लेकिन यह बढ़ भी सकता है। स्टाॅल बुकिंग के साथ-साथ आयातकों के पंजीकरण भी शुरू हो गया है। इसको लेकर विदेशी खरीदारों में काफी उत्साह है।