फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blinkit workers reach the Commissioner's office to protest the assault on a delivery agent; level serious allegations against the police.

Meerut News: डिलीवरी एजेंट से मारपीट के विरोध में कमिश्नरी पहुंचे कर्मी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 18 Aug 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Blinkit workers reach the Commissioner's office to protest the assault on a delivery agent; level serious allegations against the police.
- ब्लिंकिट पर आर्डर में देरी पर मारपीट करने का मामला, उच्च अधिकारियों से जांच कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगासागर स्थित गंगा हाइट्स में ऑर्डर पहुंचाने में पांच मिनट की देरी पर ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट के साथ मारपीट के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। कार्रवाई से नाराज डिलीवरी एजेंट और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के कार्यकर्ता कमिश्नरी पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने भावनपुर थाना पुलिस पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और आरोपी की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की जांच उच्च अधिकारियों से कराने की मांग की है।
भावनपुर थाना क्षेत्र की गंगासागर की गंगा हाइट्स में ऑर्डर पहुंचाने में करीब पांच मिनट की देरी होने पर बैंक मैनेजर यमन कंसल ने 15 अगस्त को डिलीवरी एजेंट अमित यादव के साथ मारपीट करते हुए उसे अपने फ्लैट के अंदर बंद कर दिया था। अमित का आरोप है कि घर के अंदर आरोपी और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे न्यायालय से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी संख्या में डिलीवरी एजेंट कमिश्नरी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की, जिसके चलते आरोपी को आसानी से जमानत मिल गई। उनका कहना था कि मारपीट में आरोपी की पत्नी भी शामिल थी और वायरल वीडियो में वह गाली-गलौज करती दिखाई दे रही है। लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। डिलीवरी एजेंटों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले को लेकर सीओ सदर देहात से जांच कर रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed