{"_id":"5c6128b2bdec224c7f23cc34","slug":"tina-munim-birthday-special-anil-ambani-was-tina-fourth-love-after-rajesh-khanna-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी संजय दत्त के प्यार में पागल थीं टीना मुनीम, कई धोखे खाने के बाद थामा था अनिल अंबानी का हाथ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
कभी संजय दत्त के प्यार में पागल थीं टीना मुनीम, कई धोखे खाने के बाद थामा था अनिल अंबानी का हाथ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Mon, 11 Feb 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
anil ambani tina munim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली टीना मुनीम आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। टीना मुनीम को बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'देस परदेस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्मों से ज्यादा वह अपनी खूबसूरती और लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। संजय दत्त संग उनके अफेयर के चर्चे भी काफी गूंजे थे।
2 of 11
संजय दत्त और टीना मुनिम
1981 में फिल्म 'रॉकी' में संजय और टीना मुनीम ने साथ में काम किया। इसी फिल्म के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और ये मोहब्बत में बदल गई। हर तरफ दोनों के रोमांस के चर्चे थे, लेकिन संजय की नशे और ड्रग की लत ने इनके रिश्ते पर ग्रहण लगा दिया।
3 of 11
sanjay dutt tina ambani
टीना मुनीम संजय दत्त के ड्रग्स लेने की लत से काफी नाराज रहती थीं। दिन-ब-दिन संजय नशे की गिरफ्त में घिरते जा रहे थे। यही वजह थी जिसने टीना मुनीम को संजय से दूर जाने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
tina munim
इसके बाद टीना मुनीम की जिंदगी में राजेश खन्ना की एंट्री हुई। खबरों की मानें तो टीना सालों तक उनके साथ रहीं। वह चाहती थीं कि काका उनसे शादी कर लें, लेकिन राजेश इसके लिए तैयार नहीं थे। दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और शायद टीना मुनीम की जिंदगी में अनिल अंबानी का आना ही लिखा था।
विज्ञापन
5 of 11
tina munim
टीना मुनीम और अनिल अंबानी की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं। अनिल को पहली नजर में प्यार हो जाना फिर टीना मुनीम को मनाना, घरवालों का मना करना और इन सारे उतार चढ़ाव के बाद दोनों का प्यार मुकम्मल हो गया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।